आगरा में घटते जल स्तर पर हुआ चिंतन : भूगर्भ जल बढ़ाने के लिए मंडल में बनाए जाएंगे 27 चैक डैम, कैबिनेट मंत्री ने दी स्वीकृति

भूगर्भ जल बढ़ाने के लिए मंडल में बनाए जाएंगे 27 चैक डैम, कैबिनेट मंत्री ने दी स्वीकृति
UPT | मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बैठक लेते हुए

Jun 21, 2024 02:01

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ...

Jun 21, 2024 02:01

Short Highlights

 

 

Agra News : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिशासी अभियन्ता, लोअर खण्ड आगरा नहर, आगरा द्वारा बताया गया कि जनपद में 3 नग नहर प्रणालियों ऊपरी गंगा नहर प्रणाली, आगरा नहर प्रणाली एवं चम्बल बाल नहर प्रणाली द्वारा कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जाती हैं। 

आगरा में कुल 689 किमी लम्बाई की नहरों से होती है सिंचाई
बैठक में बताया गया कि आगरा में कुल 689 किमी लम्बाई की नहरों द्वारा सिंचित कृषि योग्य क्षेत्र 1.80 लाख हेक्टेयर है। जिसमें खरीफ में 64374 हेक्टेयर एवं रबी में 59,698 हेक्टेयर प्रस्तावित सिंचित क्षेत्र हैं। जनपद में 45 बंधी है, जिनमें 19 पूर्ण तथा 16 पर कार्य चल रहा है। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भोजपुर बंधी की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने बरसात से पूर्व सभी बंधी पूर्ण कर वाटर लेबल में आए सुधार पर एक रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगरा में चेक डैम की स्थिति के बारे में पूछने पर बताया गया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा 4 चेक डैम निर्मित किए गए हैं।

चेक डैम बनाकर भू-गर्भ जल स्तर में सुधार किया जाए
बैठक में आगरा जनपद में ऊपरी गंग नहर प्रणाली से मिलने वाले जल के बारे में बताया गया कि एत्मादपुर में 16 किमी की नहर प्रणाली है, टिहरी बांध से कम आपूर्ति होने से जरूरत का पानी नहीं मिल रहा है। मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद आगरा की विभिन्न नदियों पर जल संचयन के लिए चेक डैम बनाकर भू-गर्भ जल स्तर में सुधार किया जाए। जल शक्ति मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि नदियों के जल का पूर्ण उपभोग करने के लिए एवं सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नए विकल्पों पर अध्ययन किया जाए। 

सभी सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग की जाए
सिचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि जनपद आगरा में विगत वर्षों में भोजपुर बंधी का निर्माण होने से भूगर्भ जल स्तर में काफी सुधार हुआ है। जिसकी मंत्री द्वारा सराहना की गयी। जल शक्ति मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद आगरा के डार्क जोन भूगर्भ जल का दोहन कम से कम किया जाए तथा सभी सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों आदि में रेनवाटर हार्वेस्टिंग एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का कार्य कराया जाए, सभी तालाबों को जल से भरे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

वर्षा जल का संचयन करने के लिए कार्य योजना तैयार करें
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल स्रोतों का पुनर्भरण, वर्षा जल का संचयन करने के लिए कार्य योजना तैयार करें। नहरों तथा सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण तथा अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत उथले नलकूप निर्माण योजना के अंतर्गत कुल 43 सौ नलकूपों की स्थापना का मंडल में लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष 5484 नलकूपों की स्थापना वर्तमान तिथि तक की जा चुकी है। जिसमें 4063 डीजल पंप का उपयोग किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना की दी जानकारी
मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत मध्य गहरे नलकूप में मंडल का लक्ष्य 303 नलकूपों की स्थापना का है। जिसके सापेक्ष 306 नलकूपों की स्थापना वर्तमान तिथि तक की जा चुकी है तथा 174 नलकूपों का उर्जीकरण भी कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत गहरी नलकूपों के निर्माण में मंडल का लक्ष्य 71 नलकूप स्थापना है। जिसके सापेक्ष 73 नलकूपों की स्थापना कर दी गई है तथा 26 नलकूपों में उर्जीकरण का कार्य भी पूर्ण कर दिया गया है। 

मंडल में कुल 66 रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना
मंत्री की समीक्षा बैठक में वर्षा जल संरक्षण समीक्षा में बताया गया कि मंडल में कुल 66 रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष 66 रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना कराई जा चुकी है। इसके अलावा मंडल में 12 चेक डैम स्थापना की लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष 27 चेक डैम के लिए कार्य योजना स्वीकृत कर ली गई है तथा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं भूगर्भ जल विभाग द्वारा बताया गया कि आगरा मंडल के कल 43 विकास करों में से 16 विकासखंड तिरोहित की श्रेणी में है, जबकि चार विकासखंड क्रिटिकल तथा 10 विकासखंड सेमी क्रिटिकल की श्रेणी में है। इसके अलावा कल 13 विकासखंड सुरक्षित की श्रेणी में है।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना की जानी प्रगति
बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना में अब तक की प्रगति के बारे में बताया गया कि जनपद में कुल एक लाख 3244 ग्रेनल संयोजन किए गए हैं। इसी प्रकार मथुरा में 97305, मैनपुरी में 234191, फिरोजाबाद में 78297 गृह जल संयोजन किए गए हैं। बैठक में अप प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई कर आगरा द्वारा मंडल में कल 99 परियोजनाएं संचालित हैं। जिसमें 18 परियोजना पूर्ण हो चुकी हैं, 60 परियोजनाएं प्रगति पर हैं तथा 10 परियोजनाओं में निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। ये सभी परियोजनाओं के लिए 3 अरब 12 करोड़ 9 लाख 76 हजार धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसके सापेक्ष 1 अरब 50 करोड़ 8 लाख 97 हजार की धनराशि अवमुक्ति की जा चुकी है। बैठक में विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र सिंह फोगाट, एनके ओझा सहित मंडल के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read

पुलिस ने 24 घंटे में किया मामले का खुलासा, दो साधुओं को किया गिरफ्तार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

27 Sep 2024 09:50 PM

आगरा बाबा कल्याणदास हत्याकांड : पुलिस ने 24 घंटे में किया मामले का खुलासा, दो साधुओं को किया गिरफ्तार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

आगरा में बाबा कल्याणदास की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बाबा की हत्या पास ही के आश्रम में रहने वाले दो साधुओं ने की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें