advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव 2024 : आगरा और फतेहपुर सीकरी में कम मतदान से धड़कनें बढ़ीं, चुनावी पंडित भी... 

आगरा और फतेहपुर सीकरी में कम मतदान से धड़कनें बढ़ीं, चुनावी पंडित भी... 
UPT | आगरा और फतेहपुर सीकरी में दिलचस्प मुकाबला।

May 08, 2024 14:35

लोकतंत्र का महापर्व देशभर में चल रहा है। इस महापर्व में डुबकी लगाने के लिए आम आदमी उत्साहित है। भारत निर्वाचन आयोग भी मतदान बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। देश में उत्तर प्रदेश सहित...

May 08, 2024 14:35

Short Highlights
  • आगरा में तीसरे चरण में 54% ही मतदान हुआ, वर्ष 2019 की अपेक्षा 5.60% कम रहा।  
  • फतेहपुर सीकरी में 57.20% मतदान, वर्ष 2019 की अपेक्षा 4% कम हुआ मतदान। 
Agra News : लोकतंत्र का महापर्व देशभर में चल रहा है। इस महापर्व में डुबकी लगाने के लिए आम आदमी उत्साहित है। भारत निर्वाचन आयोग भी मतदान बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। देश में उत्तर प्रदेश सहित तीसरे चरण की 93 सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर पूरे देश की निगाह टिकी हुई थीं। यही नहीं, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में ब्रज की पांच सीटें आगरा, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा पर निगाह बनाए रखी। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व और कांग्रेस के साथ-साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नज़र इन सीटों पर रही।

सुबह तेज रही मतदान की गति
बताते चलें कि तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को यूपी की आगरा सहित सभी 10 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। आगरा की फतेहपुर सीकरी और आगरा सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में 38.71 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दोनों सीटों पर 20 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे थे। इसमें आगरा लोकसभा क्षेत्र में 11 और फतेहपुर सीकरी में नौ प्रत्याशी शामिल रहे। आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के 4060 बूथों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ी। आगरा लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 12.74% मतदान हुआ। वहीं आगरा कैंट में 11.69 प्रतिशत, आगरा उत्तर में 12.44 प्रतिशत,आगरा दक्षिण में 10.63 प्रतिशत, एत्मादपुर में 14.67 प्रतिशत, जलेसर में 14.50 प्रतिशत रहा। बात करें फतेहपुर सीकरी में ओवरऑल 14 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें आगरा ग्रामीण में 14.20 प्रतिशत, बाह में 10.48 प्रतिशत, फतेहाबाद में 14.85 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी में 15.32 प्रतिशत, खेरागढ़ में 15.04 प्रतिशत हुआ। 

दोपहर में सुस्त रहा मतदान
गर्मी और धूप ने वोटरों को कुछ परेशान किया। पर, लोकतन्त्र के महापर्व में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 11 बजे मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी दिखी। आगरा लोकसभा क्षेत्र में 25.87  वोटिंग देखने को मिली। फतेहपुर सीकरी में 27.41 प्रतिशत रहा, जो दो प्रतिशत अधिक था। बात करें पूरे उत्तर प्रदेश की तो 11:00 बजे तक 27% मतदान हुआ। 1 बजे तक जारी हुए आकड़ों के अनुसार, लोकसभा क्षेत्र आगरा में 36.88  प्रतिशत व लोकसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी 39.10  प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 3 बजे के बाद मतदान में तेजी दिखी और आगरा सीट पर 43.65  प्रतिशत मतदान दिखा। उधर, फतेहपुर सीकरी में 46.18  प्रतिशत मतदाता वोट दे चुके थे। इस वक्त तक मतदान शान्तिपूर्ण ढंग से चला। पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत आगरा में 51.13 प्रतिशत साथ ही फतेहपुर सीकरी में 54.92  प्रतिशत दर्ज किया गया। 
   
शाम तक हुई इतने फीसदी वोटिंग
शाम 6 बजे मतदान का जो प्रतिशत जारी हुआ, उसमें आगरा लोकसभा क्षेत्र में मौजूद विधानसभा क्षेत्रों में एत्मादपुर में 58.94%, आगरा कैंट में 48.02%, आगरा दक्षिण में 51.78%, आगरा उत्तर में 51.19% जलेसर में 63.24% वोटिंग दर्ज हुई। बात करें कुल मतदान प्रतिशत तो वह 54 प्रतिशत रहा। फतेहपुर सीकरी में सभी विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त आकड़ों के अनुसार, आगरा ग्रामीण में 56.77% फतेहपुर सीकरी में 62.01%, खेरागढ़ में 59.08%, फतेहाबाद में 59.71%, बाह में 48.68% वोट पड़े। कुल मतदान की बात की जाए तो वह 57.2 प्रतिशत रहा। 

परिवार के साथ की वोटिंग
भाजपा सांसद प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भी परिवार सहित वोट डालने बूथ पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करने का बड़ा महत्व है। राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली सरकार चुनने के लिए वोट दें। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने पत्नी सहित दक्षिण विधानसभा के हॉलमैन इंस्टिट्यूट में वोट किया और अपील की कि लोकतंत्र के महान पर्व को मनाते हुए मतदाता अधिक से अधिक वोटिंग करें। पहले मतदान फिर जलपान के लिए कहा। आगरा के खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने जोधापुरा मतदान केन्द्र पर जा कर परिवार सहित मतदान किया। फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 56.34% मतदान हुआ। मैनपुरी लोकसभा में शाम 5 बजे तक का 55.09 प्रतिशत मतदान हुआ। मैनपुरी विधानसभा में 52.85 प्रतिशत, भोगांव में 55.03 प्रतिशत, किशनी में 58.25 प्रतिशत, करहल में 57.33 प्रतिशत, जसवंतनगर में 56.04 प्रतिशत मतदान रहा। 

मुकाबला दिलचस्प है
आगरा लोकसभा सीट के बाबत राजनीतिक पंडितों का कहना है कि यह सीट भाजपा के खाते में जाएगी। यहां से भाजपा प्रत्याशी का पलड़ा भारी रहता है। एक बार फिर भाजपा जीत दर्ज करेगी। उधर, फतेहपुर सीकरी सीट के परिणाम भी आने पर पता चलेगा कि कौन जीत दर्ज करेगा। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्पा रहा है। चुनावी पंडित भी इस सीट पर कुछ भी स्पष्ट कहने में असहज दिखाई दिए। बताते चलें कि सभी प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया है। अब तो सभी को चार जून का इंतज़ार है, जब परिणाम आयेंगे। मोदी सरकार हैट्रिक बनायेगी या गठबंधन की जीत होगी, इस पर चुनावी पंडितों में भी संशय दिखाई दिया। उन्होंने इतना अवश्य कहा कि मुकाबला दिलचस्प होगा और 4 जून को जो सामने आएगा वह भी सुखद ही होगा। 

Also Read

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आंखें फोड़ दी और गला दबाकर ले ली जान 

20 May 2024 01:23 AM

आगरा आगरा में खौफनाक वारदात : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आंखें फोड़ दी और गला दबाकर ले ली जान 

थाना बसई अरेला क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र ने अपनी बहन रूबी की शादी सनी पुत्र राजवीर निवासी लखनपुरा थाना डौकी के साथ अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज के साथ शादी की थी। और पढ़ें