advertisements
advertisements

Agra News : लिवइन में रह रही महिला पर उसके ही साथी ने किया जानलेवा हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार

लिवइन में रह रही महिला पर उसके ही साथी ने किया जानलेवा हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
UPT | आगरा पुलिस

May 09, 2024 01:12

पीड़िता में बताया कि उसका पति उसे छोड़कर चला गया। इस बीच वो इस युवक के संपर्क में आई और दोनों साथ रहने लगे। पीड़िता ने बताया कि वो घरों में काम करती है और युवक एक ढाबे पर काम करता है।

May 09, 2024 01:12

Agra News : लिवइन रिलेशनशिप में रह रही महिला पर उसी के साथी ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला पर हॉकी से हमला किया गया। खून से लथपथ घायल अवस्था में उसे इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार और मेडिकल भी किया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ढाबे पर काम करता है युवक
पूरा मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके का है। यह पर राधा (काल्पनिक नाम) की महिला एक युवक के साथ लगभग 8 साल से लिव इन में रह रही है। पीड़िता में बताया कि उसका पति उसे छोड़कर चला गया। इस बीच वो इस युवक के संपर्क में आई और दोनों साथ रहने लगे। पीड़िता ने बताया कि वो घरों में काम करती है और युवक एक ढाबे पर काम करता है।
 
शराब के नशे में आया और हॉकी से उस पर हमला कर दिया
पीड़िता में बताया कि आरोपी युवक सुबह शराब के नशे में आया और हॉकी से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले का कारण पूछने पर बताया कि युवक ने शराब व जुए के नशे में कर्ज कर लिया है और उससे रूपयों की डिमांड कर रहा है। मना करने पर जान लेने पर उतारू हो गया है। पीड़िता ने बताया कि उसने हमले के बाद पुलिस को सूचना दी और मौके से युवक को पकड़ लिया। अगर आवाज सुनकर लोग एकत्रित नहीं होते और उसे बचाते नहीं तो वो उसे जान से मार देता। 

Also Read

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आंखें फोड़ दी और गला दबाकर ले ली जान 

20 May 2024 01:23 AM

आगरा आगरा में खौफनाक वारदात : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आंखें फोड़ दी और गला दबाकर ले ली जान 

थाना बसई अरेला क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र ने अपनी बहन रूबी की शादी सनी पुत्र राजवीर निवासी लखनपुरा थाना डौकी के साथ अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज के साथ शादी की थी। और पढ़ें