भ्रष्टाचारी पुलिस : जुआरियों से वसूली पर चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो दिन में दूसरी बड़ी घटना

जुआरियों से वसूली पर चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो दिन में दूसरी बड़ी घटना
UPT | थाना ट्रांस यमुना आगरा

Oct 27, 2024 12:25

आगरा पुलिस कमिश्नरी में दो दिन पहले ही टप्पेबाजों को चौकी से छोड़ने के चलते तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, बावजूद आगरा पुलिस कमिश्नरी में पुलिसकर्मी इससे कोई सबक लेते हुए दिखाई नहीं दे रहे....

Oct 27, 2024 12:25

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी में अनुशासनहीनता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में टप्पेबाजों को चौकी से छोड़ने पर सस्पेंड हुए पुलिसकर्मियों के बाद अब थाना ट्रांस यमुना में पुलिसकर्मियों द्वारा जुआरियों से वसूली का मामला सामने आया है। शनिवार को हुई इस घटना के बाद सिटी डीसीपी सूरज राय ने चौकी प्रभारी योगेश, एसआई आशीष पुंडीर, कांस्टेबल कपिल कुमार और कांस्टेबल विशाल राठी को सस्पेंड कर दिया है।

यह है मामला
सूत्रों के मुताबिक यमुना फेस-1  क्षेत्र में स्थानीय निवासी अमित के घर पर जुआ खेला जा रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी ट्रांस यमुना के कुछ पुलिसकर्मियों ने वहां छापा मारा और जुआरियों से बड़ी राशि वसूल की। बताया जा रहा है कि अमित ने हाल ही में मकान बेचा था, जिससे उसे बड़ी रकम प्राप्त हुई थी। यह जानकारी पुलिस तक पचौरी गैंग ने पहुंचाई, जिनका उद्देश्य पुलिस से मिलकर जुआरियों से वसूली करवाना था। पुलिसकर्मी जुआरियों को पकड़ कर चौकी ले आए, लेकिन कुछ देर बाद मुंशी नामक एक चर्चित व्यक्ति के माध्यम से मामला सुलझाया गया और सभी जुआरियों को भारी रकम लेकर छोड़ दिया गया। मौके पर मिले पैसों में से कुछ पुलिसकर्मियों ने अपने पास रख लिए और बची हुई रकम भी आरोपियों से वसूली के तौर पर ले ली।

घटना पर अधिकारियों का सख्त रवैया
घटना की जानकारी क्षेत्र में तेजी से फैली और वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई। सिटी डीसीपी सूरज राय ने घटना की गंभीरता को देखते हुए चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगरा पुलिस कमिश्नरी में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के मामले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Also Read

 पुलिस ने तीन महिलाओं को बचाया, आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जेल भेजा 

27 Oct 2024 01:21 PM

मथुरा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : पुलिस ने तीन महिलाओं को बचाया, आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जेल भेजा 

हाईवे थाना क्षेत्र में पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने कहा कि ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। और पढ़ें