Agra News : युवक ने किशोरी को पानी के बहाने पिलाया शराब, फिर किया दुष्कर्म

युवक ने किशोरी को पानी के बहाने पिलाया शराब, फिर किया दुष्कर्म
UPT | थाना एत्माद्दौला

Oct 15, 2024 20:17

पुलिस के अनुसार पीड़िता सिकंदरा क्षेत्र की है, जो कि हरीपर्वत क्षेत्र के एक अस्पताल में कैंटीन में कार्य करती है। आरोप है कि 10 अक्टूबर को रामबाग का गाैरव अस्पताल आया। किशोरी को पार्टी के बहाने अपने घर ले गया। पानी पिलाने के बहाने गिलास में शराब मिलाकर दे दी।

Oct 15, 2024 20:17

Agra News : शहर में महिला अपराध थमने का नाम नहीं  ले रहा। ताजा मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है। जहां पर 14 वर्षीय किशोरी को पानी के बहाने शराब पिलाकर एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उसे आरोपी ने पार्टी के बहाने घर बुलाया था। पीड़िता ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
 
विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की
पुलिस के अनुसार पीड़िता सिकंदरा क्षेत्र की है, जो कि हरीपर्वत क्षेत्र के एक अस्पताल में कैंटीन में कार्य करती है। आरोप है कि 10 अक्टूबर को रामबाग का गाैरव अस्पताल आया। किशोरी को पार्टी के बहाने अपने घर ले गया। पानी पिलाने के बहाने गिलास में शराब मिलाकर दे दी। इससे किशोरी को नशा हो गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर पिटाई की।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा
पुलिस का कहना है कि किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Also Read

एक्शन में डीएम, कहा- दीपावली से पहले सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएं, नहीं तो होगी कार्यवाही

15 Oct 2024 08:37 PM

आगरा Agra News : एक्शन में डीएम, कहा- दीपावली से पहले सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएं, नहीं तो होगी कार्यवाही

दीपोत्सव से पूर्व अगर जनपद की सड़कें गड्डा मुक्त नहीं हुई तो संबंधित विभाग एवं उनके अधिकारी कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.... और पढ़ें