Agra News : जिला अस्पताल की व्यवस्था चरमराई, सीएम से शिकायत के बाद प्रशासन में हड़कंप...  

जिला अस्पताल की व्यवस्था चरमराई, सीएम से शिकायत के बाद प्रशासन में हड़कंप...  
UPT | जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. राजेंद्र अरोरा।

Jun 29, 2024 15:30

उत्तर प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ प्रदेश के हर नागरिक को समान रूप से सभी सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। ले​किन, चिकित्सक और कर्मचारी सरकार की छवि पर बट्टा...

Jun 29, 2024 15:30

Agra News : उत्तर प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ प्रदेश के हर नागरिक को समान रूप से सभी सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। ले​किन, चिकित्सक और कर्मचारी सरकार की छवि पर बट्टा लगा रहे हैं। चर्चाओं में रहने वाला जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। उत्तर प्रदेश टाइम्स लगातार जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को उजागर कर रहा है। खबरों का असर यह है कि उन पर जांच भी बैठ रही है। 

सीएम योगी को भेजा काला चिट्ठा
एक बार फिर जिला अस्पताल से बड़ी खबर आ रही है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. राजेंद्र अरोरा सहित एक दर्जन से अधिक चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का काला चिट्ठा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत के रूप में भेजा गया है। जब जिला चिकित्सालय प्रशासन को मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायत की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आनन -फानन में प्रमुख अधीक्षक ने बैठक बुलाई। अब जिला चिकित्सालय के चिकित्सक इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि इस शिकायती पत्र का तोड़ कैसे निकाला जाए। 

अस्पताल का विवादों से पुराना नाता
जिला चिकित्सालय और विवाद एक दूसरे के पूरक हो चुके हैं। यहां पर शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जब कोई विवाद सामने न आता हो। लेकिन, प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र अरोड़ा हर मामले को बस यह कहकर टाल देते हैं, यह सब तो चलता है। जिला चिकित्सालय के अधिकारियों द्वारा कहा जाता है कि बेवजह मीडिया जिला अस्पताल को बदनाम करने पर तुला है, लेकिन हकीकत इससे इतर है। यहां पर अब भी मरीजों और तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार की खबरें नियमित रूप से आती हैं। पीड़ितों से पैसे लिए जा रहे हैं, प्रवेश परीक्षा के नाम पर मेडिकल के नाम पर और ईडी के तो कहने ही क्या...! मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में इन सभी का जिक्र किया गया है। शिकायती पत्र में आरोप लगाए गए हैं कि डॉक्टर राजेंद्र अरोड़ा सहित तमाम चिकित्सक एवं कर्मचारियों द्वारा खुलेआम वसूली की जा रही है। 

'विभीषण' की तलाश में एसआईसी
एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में जिला अस्पताल के कई वरिष्ठ चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का जिक्र है। जब से शिकायती पत्र की जानकारी अस्पताल के कर्मचारियों और चिकित्सकों को हुई है, अस्पताल में सिर्फ उसी की चर्चा चल रही है। एक दूसरे पर आरोप मढ़े जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह काम प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र अरोड़ा के एक विरोधी खेमे का है। अब एसआईसी डॉक्टर राजेंद्र अरोड़ा और उनकी मंडली जिला अस्पताल के उस विभीषण की तलाश में जुट गई है, जिसने मुख्यमंत्री को यह शिकायती पत्र भेजने का काम किया है। 

सीएम कार्यालय पर टिकी निगाहें
चिकित्सक एवं कर्मचारी चर्चा कर रहे हैं कि शिकायती पत्र में क्या गलत है, जो शिकायती पत्र भेजा गया है उसमें हकीकत बयां की गई है। इस समय मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र की चर्चा जोर-शोर के साथ जिला अस्पताल में चल रही है। शिकायती पत्र को लेकर कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। जब उत्तर प्रदेश टाइम्स ने प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर राजेंद्र अरोड़ा से इस संबंध में बात की तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हां जानकारी तो हुई है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। उन्होंने बाद में यह भी स्वीकार किया कि इस मामले में एक बैठक आयोजित की गई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। 

Also Read

पटाखा गोदाम में हुआ भीषण धमाका, दर्जनभर मकान गिरे, 4 लोगों की मौत, कई घायल

17 Sep 2024 01:30 AM

फिरोजाबाद फिरोजाबाद से बड़ी खबर : पटाखा गोदाम में हुआ भीषण धमाका, दर्जनभर मकान गिरे, 4 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रामीणों ने बताया कि नौशहरा में भूरे खां का पटाखा गोदाम है। वह शिकोहाबाद में रहता है। गोदाम में इन दिनों दीपावली को लेकर स्टाक किया जा रहा है। अचानक सोमवार की रात करीब 10 बजे तेजी से ब्लास्ट हुआ और धमाके के साथ पटाखा गोदाम के आसपास के दर्जनभर मकान गिरते चले गए। और पढ़ें