मायावती का बीजेपी पर सीधा वार : आगरा चुनावी रैली में कहा- 'EVM में छेड़छाड़ नहीं हुई तो भाजपा वापसी नहीं कर पाएगी'

आगरा चुनावी रैली में कहा- 'EVM में छेड़छाड़ नहीं हुई तो भाजपा वापसी नहीं कर पाएगी'
UPT | बसपा सुप्रीमो मायावती

May 04, 2024 15:55

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की तैयारियों में जुटी पार्टियां लागातार चुनावी रैली कर रही हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को तीसरे चरण के मतदान से पहले आगरा पहुंची...

May 04, 2024 15:55

Agra News (प्रदीप कुमार रावत ) : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की तैयारियों में जुटी पार्टियां लागातार चुनावी रैली कर रही हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को तीसरे चरण के मतदान से पहले आगरा पहुंची। उन्होंने कोठी मीना बाजार मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस,सपा और भाजपा से गठबंधन से नहीं बल्कि अकेले ही पूरी दमदारी के साथ लड़ रही है। हमने सभी समाज के लोगों को टिकट देकर सभी की भागीदारी सुनिश्चित की है। दलित वर्ग या रिजर्व सीट पर एक विशेष वर्ग को नहीं बल्कि सभी वर्ग के लोगों को टिकट देने का काम किया है।

'भाजपा धन्ना सेठों को ही तवज्जो देती है'
मायावती ने कहा कि आगरा के नगर निगम चुनाव में हमने वाल्मीकि समाज को, आगरा में जाटव समाज, हाथरस में धनगर समाज और फतेहपुर सीकरी से ब्राह्मण समाज को टिकट दिया है। मुझे भीड़ को देखकर भरोसा हो गया है कि लोकसभा चुनाव में जीत की उम्मीद है। मैं कहना चाहूंगी कि आजादी के बाद कांग्रेस और भाजपा की सरकार रही। लेकिन इनकी गलत नीतियों के चलते इन्हें बाहर होना पड़ा। आज भाजपा की सरकार है। इनकी सरकार में पूंजीवाद और जातिवाद है। इस बार भाजपा भी वापसी नहीं कर पाएगी। चुनाव पर गड़बड़ी की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि अगर EVM में छेड़छाड़ नहीं हुई तो भाजपा वापसी नहीं कर पाएगी। भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। यह लोग धन्ना सेठों को ही तवज्जो देती है। यह लोग पैसे वाले धन्नासेठों को ही टिकट देते हैं। BJP भी कांग्रेस की तरह केंद्र की एजेंसियों का दुरपयोग करती है। 
'बसपा ने हर वर्ग के लिए काम किया'
बसपा सरकार ने अपने शासन में गरीबों, किसानों के हितों में काम किया है बसपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है। वहीं भाजपा सरकार में आज भी गरीबों दलितों, पिछड़ो जन जातियों का उत्थान नहीं हुआ है। इन्हें आज भी सरकारी नौकरी नहीं मिलती। सपा ने तो SC /ST के आरक्षण को ही ख़त्म कर दिया था। बसपा ने पदोन्नति में भी आरक्षण देने का काम किया लेकिन भाजपा, कांग्रेस और सपा ने इस आरक्षण बिल को पास नहीं होने दिया। आज भाजपा OBC /SC /ST के आरक्षण की बात कर रही है, लेकिन कांग्रेस, भाजपा और सपा यह सभी आरक्षण के खिलाफ हैं। आज मुस्लिम वर्ग की भी हालत ख़राब है। कई राज्यों में भी भाजपा की सरकार है, इसलिए अल्पसंख्यक वर्ग पर हमले हो रहे हैं उनका शोषण हो रहा है।

'विपक्ष का मेनिफेस्टो भी हवा हवाई है'
भाजपा, कांग्रेस और सपा की गलत नीतियों को रोकना है। सभी श्याम दाम दंड भेद के माध्यम से यह लोग सरकार में आना चाहते हैं। यह लोग मीडिया का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इनका मेनिफेस्टो भी हवा हवाई है। हम घोषणा में नहीं बल्कि अधिक काम करने में विश्वास करती हैं। यह लोग घोषणा पत्र तो जारी करते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते। अगर हमें सरकार बनाने का मौका मिलता है तो उत्तर प्रदेश की तरह ही काम किया जाएगा। हवा हवाई घोषणा करने वाली पार्टियों और जिनकी करनी कथनी में अंतर है उनसे सावधान रहना है। इसलिए किसी के बहाकावे में न आएं सिर्फ BSP को ही वोट दें। बसपा की सरकार आने पर गरीब युवाओ किसानों SC /ST, मुस्लिम एवं सभी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। देश के महान संतों को साम्मान देने का काम किया जाएगा। बसपा सरकार ही बाबा सहाब एवं काशी राम के सपने को साकार कर सकती है।

'मोदी अपनी जेब से राशन नहीं दे रहा'
केंद्र सरकार द्वारा कुछ खाद्य सामग्री दी जा रही है, उससे आप का भला होने वाला नहीं है। मोदी ने यह सब अपनी जेब से नहीं दिया है, यह जनता के टैक्स के पैसे से मिल रहा है। बीजेपी ने कोई अहसान नहीं किया। यह भाजपा का नहीं, बल्कि आपके ही पैसे का राशन है। इसलिए किसी के बहाकावे में न आएं। आज देश का हर वर्ग बेरोजगारी से परेशान है। आज धर्म के नाम पर मुस्लिमों का शोषण हो रहा है, गरीब परेशान है। हमारी सरकार आएगी तो हर वर्ग का ध्यान रखेगी, सभी युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। हवा हवाई घोषणा करने वाली पार्टियों और जिनकी करनी कथनी में अंतर है उनसे सावधान रहना है।

Also Read

पकड़ा गया चैन लूटने वाला बदमाश, देर रात हुई मुठभेड़, आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली

5 Jul 2024 03:27 PM

आगरा Agra News : पकड़ा गया चैन लूटने वाला बदमाश, देर रात हुई मुठभेड़, आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली

आगरा पुलिस अपराधियों पर लगाम कसती दिखाई दे रही है। जिले और शहर में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने बदमाशों घर पकड़ के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं और उन्हें मुठभेड़ में दबोचा भी जा रहा... और पढ़ें