Agra News : कैफे संचालक ने युवती से किया दुष्कर्म, शादी का भरोसा देकर कराया गर्भपात...

कैफे संचालक ने युवती से किया दुष्कर्म, शादी का भरोसा देकर कराया गर्भपात...
UPT | कैफे संचालक ने युवती से किया दुष्कर्म।

Jan 11, 2025 12:18

आगरा पुलिस कमिश्नरी सिटी जोन के थाना जगदीशपुर क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने कैफे संचालक अशोक बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाया है कि अगस्त 2024 में उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया...

Jan 11, 2025 12:18

Agra News :  आगरा पुलिस कमिश्नरी सिटी जोन के थाना जगदीशपुर क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने कैफे संचालक अशोक बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाया है कि अगस्त 2024 में उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया था। शुरुआत में उसने बात करने से इनकार कर दिया, लेकिन दो सप्ताह बाद उसने कॉल रिसीव की। कॉल करने वाले ने अपना नाम अशोक बघेल बताया और कहा कि उसका आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-12 में एक कैफे है। 

क्या है पूरा मामला
पीड़ित युवती का आरोप है कि छह सितंबर 2024 को अशोक ने युवती को अपने कैफे पर बुलाया। वहां उसने युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान अशोक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। होश में आने पर युवती ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो अशोक ने उसे शादी का आश्वासन दिया। अशोक ने युवती को गर्भवती होने पर शादी का आश्वासन देकर गर्भपात करा दिया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 
शादी का झांसा देकर करा दिया गर्भपात
युवती के अनुसार, अशोक बघेल के शारीरिक शोषण के चलते वह गर्भवती हुई थी। आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसकी अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। इसके बाद ब्लैकमेल करके उससे दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा आनंद वीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केके नगर निवासी अशोक बघेल पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Also Read

24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस 2025 का आयोजन, प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति

21 Jan 2025 08:05 PM

आगरा Agra News : 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस 2025 का आयोजन, प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति

आगरा में 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम "विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश" है... और पढ़ें