राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को कई चिकित्सक अनुपस्थित मिले : नाराजगी व्यक्त कर कहा- ऐसे में कैसे मरीजों का उपचार होगा

नाराजगी व्यक्त कर कहा- ऐसे में कैसे मरीजों का उपचार होगा
UPT | जनपद का भ्रमण करतीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान।

Dec 04, 2024 17:03

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने जनपद भ्रमण के दौरान जैन समाज के श्री छदामी लाल जैन मंदिर में मस्तिष्काभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया और 100 सैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

Dec 04, 2024 17:03

Firozabad News : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने जनपद का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जैन समाज की ओर से आयोजित श्री छदामी लाल जैन मन्दिर मेें मस्तिष्काभिषेक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की, साथ ही उन्होंने 100 सैय्या बेड पर आधारित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।



प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर उनकी स्थितियों को जाना
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर उनकी स्थितियों को जाना, उन्होंने आयुष्मान केन्द्र पर जाकर अधिक से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए, जिससे आयुष्मान कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिल सके, सरकार का यह जन हितैषी कार्यक्रम है, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न हो।

कई चिकित्सक अनुपस्थित मिले, नाराजगी व्यक्त की 
निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की, साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक से कहा कि अगर चिकित्सकों की उपलब्धता समय पर नहीं रहेगी तो मरीजों का इलाज ससमय कैसे हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाले भोजन एवं दवाओं की जानकारी दी, साथ ही नवजात शिशुओं के जन्म के समय उनके वजन की भी जानकारी प्राप्त की। 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला मरीजों से वार्ता कर सुविधाओं की जानकारी ली
महिला आयोग की अध्यक्ष को यह भी अवगत कराया गया कि सभी बच्चों का नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने वहां उपस्थित महिला मरीजों से वार्ता भी की और वहां मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी ली, उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जानना चाहा कि सरकार द्वारा मिलने वाली समस्त योजनाओं का लाभ महिला मरीजों को प्राप्त हो रहा है या नहीं।

निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सही पाई गयी और उन्होंने मरीजों से यह भी जानकारी चाही कि चिकित्सक आपको दिन में कितनी बार देखने आते हैं। निरीक्षण के दौरान सीएमएस नवीन जैन, जिला प्रोवेशन अधिकारी सहित सम्बन्धित चिकित्सक आदि उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़े : Ghaziabad News : संभल नहीं जा सके राहुल गांधी, काफिले ने लिया यू-टर्न, पुलिस ने बॉर्डर से लौटाया

Also Read

24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस 2025 का आयोजन, प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति

21 Jan 2025 08:05 PM

आगरा Agra News : 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस 2025 का आयोजन, प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति

आगरा में 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम "विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश" है... और पढ़ें