advertisements
advertisements

मैनपुरी लोकसभा सीट : चुनाव के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुआ पथराव

चुनाव के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुआ पथराव
UPT | भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

May 07, 2024 13:36

मैनपुरी के विधानसभा किशनी थाना बेबर क्षेत्र की मतदान केंद्र तेजगंज पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंहब के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया...

May 07, 2024 13:36

Mainpuri News : मैनपुरी के विधानसभा किशनी थाना बेबर क्षेत्र की मतदान केंद्र तेजगंज पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंहब के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया और पथराव होने लगा। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए।

भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में टकराव
जानकारी के मुताबिक मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह का बेटा सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव होने लगा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए।
BJP कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी का फेंका बस्ता
समाजवादी पार्टी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें बताया गया है कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के करहल में भाजपा समर्थकों द्वारा सपा के बूथ एजेंट पर हमला करते हुए बिस्तर फेंक दिया गया। चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेने की अपील की गई। करहल में बूथों पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है।
मैनपुरी डीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मैनपुरी लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 25.13 प्रतिशत मतदान रहा है। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं मैनपुरी के DM अविनाश कृष्ण सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और कहा, 'हमने चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए पूरे जनपद को 163 सेक्टर और 28 जोन में विभाजित किया गया है।'

Also Read

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आंखें फोड़ दी और गला दबाकर ले ली जान 

20 May 2024 01:23 AM

आगरा आगरा में खौफनाक वारदात : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आंखें फोड़ दी और गला दबाकर ले ली जान 

थाना बसई अरेला क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र ने अपनी बहन रूबी की शादी सनी पुत्र राजवीर निवासी लखनपुरा थाना डौकी के साथ अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज के साथ शादी की थी। और पढ़ें