advertisements
advertisements

अखिलेश ने बीजेपी के पक्ष में मतदान कराने का लगाया आरोप : ट्वीट कर लिखा- 'भाजपाई फाड़ रहे मतदाताओं की पर्चियां'

ट्वीट कर लिखा- 'भाजपाई फाड़ रहे मतदाताओं की पर्चियां'
UPT | अखिलेश ने बीजेपी के पक्ष में मतदान का लगाया आरोप

May 07, 2024 18:36

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा के करहल में बूथ संख्या 11 पर प्रशासन द्वारा सपा के एजेंटों को भगाकर जबरन भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया है...

May 07, 2024 18:36

Mainpuri News : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 7 मई को संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली में वोट डाले जा रहे हैं। मैनपुरी में तीसरे चरण के मतदान के दौरान एक्स से जमकर शिकायतें हो रही हैं। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा के करहल में बूथ संख्या 11 पर प्रशासन द्वारा सपा के एजेंटों को भगाकर जबरन भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया है।

भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का आरोप
समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल से ट्वीट किए हैं कि मतदान में गड़बड़ी हो रही है। कहीं पर मशीन खराब होन तो कहीं फर्जी मतदान की जानकारी दी है। समाजवादी पार्टी द्वारा किशनी के मतदान केंद्र बरिहा, बंसरमऊ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को भयभीत करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा ट्वीट किया गया है। वहीं सपा ने करहल में बूथ संख्या 11 पर प्रशासन द्वारा सपा के एजेंटों को भगाकर जबरन भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया है।
सपा के बूथ अध्यक्ष को जबरन ले जाने का प्रयास
समाजवादी पार्टी के एक्स पर ट्वीट कर चुनाव आयोग को सूचना दी कि मैनपुरी लोकसभा के भोगांव में बूथ संख्या 276 पर दो शिक्षक नियमों का उल्लंघन कर फर्जी मतदान करवा रहे हैं। वहीं, करहल में आजाद हिंद इंटर कॉलेज के पास बीजेपी नेता गाड़ी में हूटर बजा कर सभी बुथ पर घूम रहे हैं। साथ ही मतदाताओं को धमका भी रहे और मतदान प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है कि किशनी में बूथ संख्या 117 पर समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष को भाजपा जिला पंचायत सदस्य द्वारा जबरन गाड़ी में बैठा कर ले जाने का मामला सामने आया है।

Also Read

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आंखें फोड़ दी और गला दबाकर ले ली जान 

20 May 2024 01:23 AM

आगरा आगरा में खौफनाक वारदात : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आंखें फोड़ दी और गला दबाकर ले ली जान 

थाना बसई अरेला क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र ने अपनी बहन रूबी की शादी सनी पुत्र राजवीर निवासी लखनपुरा थाना डौकी के साथ अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज के साथ शादी की थी। और पढ़ें