Mathura News : पत्नी से नाराज होकर घर से निकले पति का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

पत्नी से नाराज होकर घर से निकले पति का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका
फ़ाइल फोटो | मृतक साहूकार

Jun 17, 2024 16:13

पत्नी से कहासुनी के बाद रविवार शाम से लापता पति का शव पानी गांव पुल के निकट बनी पुलिस चेक पोस्ट के पीछे पेड़ पर लटका मिला। परिजनों को आशंका है कि साहूकार की हत्या ...

Jun 17, 2024 16:13

Mathura News : पत्नी से कहासुनी के बाद रविवार शाम से लापता पति का शव पानी गांव पुल के निकट बनी पुलिस चेक पोस्ट के पीछे पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये था मामला
बताते चलें कि वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पानी गांव पुल के निकट पुलिस चेक पोस्ट के पीछे पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पेड़ पर लटके मिले शव की शिनाख्त साहूकार खटीक उम्र करीब 50 साल निवासी गांव खुर्रम जावरा तहसील मांट के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार साहूकार रविवार को पत्नी से कहासुनी के बाद घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसे काफी खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह वृंदावन पुलिस द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि साहूकार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

कोतवाली में तहरीर दी
इसके बाद परिजन वृंदावन कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। परिजनों को आशंका है कि साहूकार की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Read

दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

8 Jul 2024 03:19 PM

आगरा Agra News : दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति हैंडसम तो हो ही, साथ ही मालामाल भी हो। अगर मुंबई जैसे शहर से कोई युवक किसी युवती को मिल जाए तो कहने ही क्या। इसी चाहत में कई युवतियां धोखे का शिकार... और पढ़ें