Mathura News : मुंबई में 300 करोड़ के गबन का आरोपी अरेस्ट, साधु के वेश में काट रहा था फरारी...

मुंबई में 300 करोड़ के गबन का आरोपी अरेस्ट, साधु के वेश में काट रहा था फरारी...
UPT | मुबई ​के जिजाऊ मांसाहेब मल्टी स्टेट बैंक में 300 करोड़ का गबन।

Sep 27, 2024 12:16

वृंदावन के कृष्ण गोपाल मंदिर के समीप से मुंबई की बीड पुलिस ने 300 करोड़ के गबन के आरोपी बबन विश्वनाथ शिंदे को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी वृंदावन में साधु वेश में रहकर फरारी काट रहा था। लेकिन, वृंदावन...

Sep 27, 2024 12:16

Mathura News : वृंदावन के कृष्ण गोपाल मंदिर के समीप से मुंबई की बीड पुलिस ने 300 करोड़ के गबन के आरोपी बबन विश्वनाथ शिंदे को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी वृंदावन में साधु वेश में रहकर फरारी काट रहा था। लेकिन, वृंदावन और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद इसकी गिरफ्तारी हो सकी। गबन और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा आरोपी बबन शिंदे को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस ने मथुरा अदालत में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर उसे मुंबई ले गई। 

साधु के वेश में काट रहा था फरारी
एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि बबन शिंदे नामक एक शख्स करोड़ों का घोटाला कर संत-महंत के वेश में वृंदावन में छिपकर रह रहा था। बबन शिंदे महाराष्ट्र में बीड जिले का रहने वाला है। बबन पर आरोप है कि वो जिजाऊ महासाहेब मल्टी स्टेट बैंक के 300 करोड़ रुपये लेकर फरार हुआ था। आरोपी बबन शिंदे के खिलाफ बीड सहित धाराशिव जिले में भी केस दर्ज किए गए हैं।

आरोपी पर दर्ज हैं पांच मामले
आरोपी पर बीड और धाराशिव के जमाकर्ताओं से धोखाधड़ी के पांच मामले दर्ज हैं। वह तीन सौ करोड़ से ज्यादा का घोटाला कर फरार चल रहा था। पुलिस को बबन शिंदे की काफी लंबे समय से तलाश थी, जो गुप्त सूचना से उसकी लोकेशन का पता चलने पर पूरी हुई थी। बीड के पुलिस अधीक्षक अविनाश बार्गल के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा ने 24 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन कृष्ण गोपाल मंदिर क्षेत्र के एक कमरे से बबन शिंदे को गिरफ्तार कर लिया। शिंदे इस मामले में मुख्य आरोपी है और उसकी गिरफ्तारी से जांच में तेजी आएगी।

Also Read

छापेमारी में मिला 31.5 क्विंटल चावल, महिला के खिलाफ केस दर्ज

27 Sep 2024 04:10 PM

आगरा आगरा में राशन की कालाबाजारी : छापेमारी में मिला 31.5 क्विंटल चावल, महिला के खिलाफ केस दर्ज

आगरा में राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आपूर्ति विभाग ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस महिला की गतिविधियों की जांच शुरू कर रही है। और पढ़ें