Mathura News : संरक्षित क्षेत्र में पेड़ के पत्ते खाने पर दुधारू पशु गिरफ्तार, बेजुबानों को ऐसे मिली जमानत

संरक्षित क्षेत्र में पेड़ के पत्ते खाने पर दुधारू पशु गिरफ्तार, बेजुबानों को ऐसे मिली जमानत
UPT | कान्हा पशु आश्रय गौशाला में गिरफ्तार भैंसें।

Sep 26, 2024 10:26

धर्मनगरी वृंदावन में एक अनूठा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कुंभ मेला क्षेत्र में विचरण कर रही भैंसों ने वहां लगे पेड़ों के पत्ते क्या खा लिए, भूचाल आ गया। जबकि छटीकरा मार्ग पर माफिया ने सैकड़ों हरे भरे पेड़ों पर रातो रात...

Sep 26, 2024 10:26

Mathura News : धर्मनगरी वृंदावन में एक अनूठा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कुंभ मेला क्षेत्र में विचरण कर रही भैंसों ने वहां लगे पेड़ों के पत्ते क्या खा लिए, भूचाल आ गया। जबकि छटीकरा मार्ग पर माफिया ने सैकड़ों हरे भरे पेड़ों पर रातो रात आरा चला दिया। जिसे लेकर सम्बंधित विभाग दो दिनों तक चुप्पी साधे रहा। लेक़िन, भैंसों के पत्ते खाने के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

ये है पूरा मामला
संरक्षित क्षेत्र में पेड़ के पत्ते खाने पर चार भैंसों को नगर निगम ने पकड़ लिया और भैंस स्वामी के खिलाफ बिना देरी किये कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद पशुपालक ने अपनी जमानत कोर्ट से कराई। फिर 14,100 रुपये जुर्माना भरकर चार भैंसों को भी छुड़वाया। कुंभ मेला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा पौधारोपण कराया गया है, जिसका संरक्षण नगर निगम प्रशासन के माध्यम से किया जा रहा है। 20 सितंबर को दोपहर के समय कुछ दुधारू पशु भैंस वहां विचरण करते हुए पेड़ों के पत्ते खा रहीं थीं, इस बात की भनक लगते ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया।

कोर्ट से मिली जमानत 
नगर निगम के राजस्व निरीक्षक मुकेश सिंह ने भैंस स्वामी लाखन सिंह निवासी केसीघाट के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मौके से भैंसों को पकड़कर नगर निगम ने संचालित कान्हा पशु आश्रय गौशाला में रखा गया। इसके बाद भैंस स्वामी लाखन सिंह अपने पशुओं को छुड़ाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तब जाकर जमानत हुई। नगर निगम प्रशासन द्वारा लगाए गए 14 हजार 100 रुपए का जुर्माना भरकर अपनी भैंसों को भी छुड़वाया। शहर में चर्चा है कि एक ओर जहां सैकड़ों पेड़ काटने वाले व्यक्ति को हाथों-हाथ कोर्ट से जमानत मिल जाती है, वहीं यमुना किनारे भैंस चराने वाले भैंस स्वामी और भैंसों को सजा दी जा रही है। इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि देश का कानून किस दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है।

क्या कहते हैं अपर नगर आयुक्त
अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र में पौधारोपण का कार्य चल रहा है। वहां कुछ लोगों द्वारा अपने पालतू पशुओं को चराने के लिए लाया जा रहा था, जिससे पेड़ पौधों को क्षति पहुंच रही थी। इसे देखते हुए पशु पालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Also Read

पटाखा ब्लास्ट के पीड़ितों से मिले बाबू सिंह कुशवाहा, आश्वासनों का सिलसिला जारी

26 Sep 2024 09:39 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : पटाखा ब्लास्ट के पीड़ितों से मिले बाबू सिंह कुशवाहा, आश्वासनों का सिलसिला जारी

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित नौशहरा गांव में 16 अगस्त को हुए पटाखा गोदाम धमाके के 11वें दिन जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पीड़ितों से मिलने पहुंचे। और पढ़ें