Mathura News : मूक-बधिर नाबालिग बदहवास मिली, परिजनों को अनहोनी की आशंका

मूक-बधिर नाबालिग बदहवास मिली, परिजनों को अनहोनी की आशंका
UPT | मूक-बधिर नाबालिग बदहवास मिली

Jun 19, 2024 15:42

मथुरा के कोसी कला थाना क्षेत्र में कांशीराम आवास की छत पर एक मूक-बधिर नाबालिग बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।

Jun 19, 2024 15:42

Mathura News : कोसीकला कस्बा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालाबशाही स्थित काशीराम आवास की छत पर मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़की बदहवास हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बच्ची के परिजनों के होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता की मां के मुताबिक रात करीब साढ़े 12 बजे उनकी बेटी उनके पास सो रही थी। लेकिन कुछ देर बाद जब बेटी आसपास नहीं मिली तो परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। सुबह काफी तलाश के बाद बच्ची काशीराम आवास के मकान की छत पर बदहवास हालत में मिली। उसके शरीर पर रगड़ के कई निशान और चेहरे पर खरोंच के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उनकी बेटी को घर से अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मां ने लगाई न्याय की गुहार
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्ञात लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस को इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। पीड़ित लड़की की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी बोल नहीं सकती है और सिर्फ इशारों से ही बता पाती है। घटना को लेकर पीड़ित मां न्याय की गुहार लगा रही है।

Also Read

दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

8 Jul 2024 03:19 PM

आगरा Agra News : दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति हैंडसम तो हो ही, साथ ही मालामाल भी हो। अगर मुंबई जैसे शहर से कोई युवक किसी युवती को मिल जाए तो कहने ही क्या। इसी चाहत में कई युवतियां धोखे का शिकार... और पढ़ें