Mathura News : मथुरा स्टेशन पर लहूलुहान अवस्था में मिली युवती, आगरा रेफर

मथुरा स्टेशन पर लहूलुहान अवस्था में मिली युवती, आगरा रेफर
UPT | रेलवे स्टेशन

Apr 19, 2024 00:40

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की थर्ड एंट्री की ओर एक युवती लहूलुहान अवस्था में पाई गई। जिसे गम्भीर हालात में उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया, जहाँ हालात गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने आगरा रैफर…

Apr 19, 2024 00:40

Mathura News : शहर कोतवाली क्षेत्र की धोली प्याऊ पुलिस चौकी के चंद कदमों की दूरी पर गुरुवार सुबह मथुरा जंक्शन के थर्ड एंट्री गेट के बाहर एक महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली है। महिला के सिर पर पत्थर से वार कर घायल किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मथुरा स्टेशन के थर्ड एंट्री गेट पर मिली घायल युवती
बताया जाता है कि आज सुबह मथुरा जंक्शन के थर्ड एंट्री गेट जो धोली प्याऊ रोड के लिए निकलता है उसके रोड पर एक 42 वर्षीय अज्ञात महिला लहुलुहान हालत में पड़ी हुई मिली थी। जिसके सिर से काफी खून बह रहा था। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी धोली प्याऊ ने बताया कि महिला के सिर पर पत्थर से वार किया गया है हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेजो को चेक किए जा रहे है। महिला के होश में आने के बाद ही घटना की जानकारी मिल सकेगी। चर्चाओं के अनुसार महिला के साथ पहले बलात्कार फिर हत्या करने की योजना थी। कोतवाली पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी है।
 

Also Read

बोले- राहुल और अखिलेश की संगत में रहने वाले लोग भूल जाते हैं भाषा की मर्यादा

27 Sep 2024 10:57 AM

मैनपुरी केशव प्रसाद मौर्य का अफजल अंसारी पर पलटवार : बोले- राहुल और अखिलेश की संगत में रहने वाले लोग भूल जाते हैं भाषा की मर्यादा

मैनपुरी में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए विपक्ष पर तीखे प्रहार किए और अपनी पार्टी की स्थिति को मजबूत बताया। उप मुख्यमंत्री ने सपा सांसद अफजल अंसारी के बयान का कड़ा जवाब दिया है। और पढ़ें