Mathura News : बीड जिले में 300 करोड़ के घोटाले का आरोपी बबन शिंदे वृंदावन से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

बीड जिले में 300 करोड़ के घोटाले का आरोपी बबन शिंदे वृंदावन से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
UPT | Symbolic Image

Sep 27, 2024 09:45

महाराष्ट्र के बीड जिले में 300 करोड़ रुपये के मल्टीस्टेट घोटाले के मुख्य आरोपी बबन शिंदे को बीड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन में हुई...

Sep 27, 2024 09:45

Mathura News : महाराष्ट्र के बीड जिले में 300 करोड़ रुपये के मल्टीस्टेट घोटाले के मुख्य आरोपी बबन शिंदे को बीड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन में हुई। शिंदे पर आरोप है कि उसने बीड और धाराशिव के जमाकर्ताओं से धोखाधड़ी की। जिसके कारण उसे बीड पुलिस की तरफ से वांटेड घोषित किया गया था।


भेष बदलकर छिपा था आरोपी
पुलिस अधीक्षक अविनाश बार्गल के नेतृत्व में बीड पुलिस की एक टीम लंबे समय से बबन शिंदे की तलाश कर रही थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया गया। 24 सितंबर 2024 को उसे वृंदावन के कृष्ण मंदिर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। खास बात यह है कि बबन शिंदे ने संत-महंत के भेष में छिपने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार, वह विभिन्न स्थानों पर जैसे दिल्ली, नेपाल, असम, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश में एक साल तक भागता रहा। बीड में जिजाऊ महासाहेब मल्टीस्टेट बैंक के मामले में गबन का आरोप लगने के बाद से वह फरार था।

जांच के दौरान पता चला था ये गबन
बबन शिंदे पर बीड और धाराशिव में धोखाधड़ी के कुल पांच मामले दर्ज हैं। जांच के दौरान पता चला कि जिजाऊ महासाहेब क्रेडिट यूनियन में 300 करोड़ रुपये का गबन हुआ है। यह मामला तब सामने आया जब 3 जुलाई 2023 को शिंदे फरार हो गया था। बबन शिंदे की गिरफ्तारी से मामले की जांच में तेजी आएगी। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि उन जमाकर्ताओं को न्याय मिल सके जो उसकी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।

Also Read

बोले- राहुल और अखिलेश की संगत में रहने वाले लोग भूल जाते हैं भाषा की मर्यादा

27 Sep 2024 10:57 AM

मैनपुरी केशव प्रसाद मौर्य का अफजल अंसारी पर पलटवार : बोले- राहुल और अखिलेश की संगत में रहने वाले लोग भूल जाते हैं भाषा की मर्यादा

मैनपुरी में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए विपक्ष पर तीखे प्रहार किए और अपनी पार्टी की स्थिति को मजबूत बताया। उप मुख्यमंत्री ने सपा सांसद अफजल अंसारी के बयान का कड़ा जवाब दिया है। और पढ़ें