कान्हा की नगरी में गणेश चतुर्थी की धूम : शहर में भव्य शोभायात्रा और पूजा का आयोजन

शहर में भव्य शोभायात्रा और पूजा का आयोजन
UPT | प्राचीन मोटा गणेशजी

Sep 07, 2024 15:09

गवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में गणेशोत्सव की धूमधाम से शुरुआत हुई। पहले दिन, शनिवार को, नगर के विभिन्न मंदिरों में गणपति गणेश की पूजा अर्चना की गई और घर-घर में श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गई...

Sep 07, 2024 15:09

Mathura News : भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में गणेशोत्सव की धूमधाम से शुरुआत हुई। पहले दिन, शनिवार को, नगर के विभिन्न मंदिरों में गणपति गणेश की पूजा अर्चना की गई और घर-घर में श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा की गई। मथुरा शहर में गणेशजी की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जहां लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। हर कोई अपने घर में श्रीगणेश को विराजित करने के लिए उत्सुक नजर आया।

भक्तों ने अनवरत पूजन और अर्चना की
गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्राचीन मोटा गणेश मंदिर में सुबह से पूजा का सिलसिला शुरू हो गया। सेवायत महेश कटारे ने विधिपूर्वक भगवान गणेश का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद, श्रद्धालु भक्तों ने दोपहर 12 बजे तक अनवरत पूजन और अर्चना की। एक बजे गणपति गणेश को नई पोशाक और विशेष श्रृंगार में सजाया गया। भक्तगण गणपति गणेश के दिव्य दर्शन से अभिभूत नजर आए। शाम को गणपति बप्पा को फूलबंगला में विराजित किया जाएगा और उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।



शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली
शहर के विभिन्न मंदिरों में भी गणपति गणेश की पूजा और अर्चना की गई। धार्मिक समितियों ने गणेशजी की स्थापना से पूर्व शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा के दौरान हर स्थान पर गणेशजी के जयकारे गूंजते रहे। बता दें कि गणेश उत्सव, हाथी भगवान के जन्म का प्रतीक है, यह 10 दिवसीय त्यौहार है जिसे देश भर में भक्तों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। भक्तगण भगवान गणेश की मूर्तियां अपने घर लाते हैं और उनका जन्म मनाते हैं। पूरे भारत में, खासकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भव्य समारोह आयोजित किए जाते हैं।

Also Read

27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

19 Sep 2024 12:53 AM

यूपी में मालगाड़ी डिरेल : 27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

मथुरा में बुधवार रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ जब मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना मथुरा के पिलर संख्या 1408/14 के पास हुई, जिसमें मालगाड़ी के कुल 59 डिब्बों में से 27 डिब्बे डिरेल हो गए। और पढ़ें