advertisements
advertisements

Mathura news : पुलिस बदमाश की मुठभेड़, नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस बदमाश की मुठभेड़, नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
UPT | घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी

May 07, 2024 12:57

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया है। जो नाबालिग के साथ दुष्कर्म...

May 07, 2024 12:57

Mathura news : शहर कोतवाली पुलिस और  स्वाट द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म  के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। घायल शौकीन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया
शहर कोतवाली में पोक्सो और रेप के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से भागने की कोशिश की और फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की जबाबी कार्रवाई में  आरोपी शौकीन निवासी सुखदेव कोतवाली के गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
बताते चले कि पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस का बदमाशो की धरपकड़ के लिये अभियान चल रहा है।पुलिस के अधिकारी शाशन के निर्देशन में कड़ी कार्यवाही कर रहे हैं।

Also Read

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आंखें फोड़ दी और गला दबाकर ले ली जान 

20 May 2024 01:23 AM

आगरा आगरा में खौफनाक वारदात : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आंखें फोड़ दी और गला दबाकर ले ली जान 

थाना बसई अरेला क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र ने अपनी बहन रूबी की शादी सनी पुत्र राजवीर निवासी लखनपुरा थाना डौकी के साथ अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज के साथ शादी की थी। और पढ़ें