गोकुल महावन के रमणरेती आश्रम में पहुंच कर कुमार ने रमण बिहारी जी के दर्शन किए। फिर पावन मिट्टी ब्रजरज में लोटपोट होकर मनौती मांगी। कुमार विश्वास ने कहा कि ब्रज में आकर एक अलग ही आनंद आता है...
ब्रज की माटी में लोटे कवि डॉ. कुमार विश्वास : बोले- श्री कृष्ण से डायरेक्ट संपर्क है...
Aug 26, 2024 15:29
Aug 26, 2024 15:29
क्या है मान्यता
ब्रज की माटी में लोट लगाने के पीछे एक मान्यता है, दरअसल रमण रेती यमुना किनारे की वही जगह है, जहां बाल काल में भगवान कृष्ण रेती पर लेटते थे। बता दें कुमार विश्वास ने पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित कविता भी सुनाई।
यह सौभाग्य है- कुमारब्रज की माटी में लोटे कवि डॉ. कुमार विश्वास, मोबाइल गिरा तो बोले- श्री कृष्ण से डायरेक्ट संपर्क है...@DrKumarVishwas #KumarVishwas #Mathura #Janmashtami2024 pic.twitter.com/MjUIPlz6jU
— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) August 26, 2024
गोकुल महावन के रमणरेती आश्रम में पहुंच कर कुमार ने रमण बिहारी जी के दर्शन किए। फिर पावन मिट्टी ब्रजरज में लोटपोट होकर मनौती मांगी। कुमार विश्वास ने कहा कि ब्रज में आकर एक अलग ही आनंद आता है। यहां हर तरफ से ऐसी सुगंध आती है जो भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में समाहित कर देती है। उन्होंने कहा कि ब्रज यानी मथुरा में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर धूम मची हुई है। उनका यह सौभाग्य है कि इस मौके पर वह मथुरा आए हैं और उन्हें भगवान श्री कृष्ण के अलग-अलग स्वरूप में दर्शन करने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां ब्रज के कण-कण में भगवान श्री कृष्ण वास करते हैं। यहां की रज भी अपने आप में अलौकिक है।
Also Read
18 Sep 2024 08:07 AM
फ़िरोज़ाबाद जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशहरा में बीते दिन हुए पटाखा विस्फोट मामले में भूरा उर्फ नवी अब्दुल्ला को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस विस्फोट में पांच लोगों की मौत हुई थी। मुठभेड़ में... और पढ़ें