Mathura News : रसखान समाधि पर ब्रज की प्राचीन कला सांझी का होगा मंचन, जानें क्या है खास...

रसखान समाधि पर ब्रज की प्राचीन कला सांझी का होगा मंचन, जानें क्या है खास...
UPT | सांझी महोत्सव का सांकेतिक फोटो।

Sep 26, 2024 11:32

ब्रज की प्राचीन लोक कलाओं में शामिल सांझी कला के उत्थान के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा सांझी महोत्सव का आयोजन 28 सितंबर से किया जाएगा। पांच दिवसीय सांझी महोत्सव में रसखान समाधि स्थल पर...

Sep 26, 2024 11:32

Mathura News : ब्रज की प्राचीन लोक कलाओं में शामिल सांझी कला के उत्थान के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा सांझी महोत्सव का आयोजन 28 सितंबर से किया जाएगा। पांच दिवसीय सांझी महोत्सव में रसखान समाधि स्थल पर अनेक लोक कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

ब्रज की प्राचीन लोक कला है सांझी
सांझी ब्रज की प्राचीन लोक कलाओं में से एक है। इसका प्रदर्शन फूलों की सांझी, गोबर सांझी, सूखे रंग की सांझी, पानी में सांझी और पानी पर सांझी के रूप में किया जाता है। जानकारों के अनुसार सांझी' का मतलब "सज्जा, श्रृंगार या सजावट" से है। माना जाता है कि इस कला की शुरुआत स्वयं श्रीराधा जी ने की थी। मान्यता यह भी है कि सांझी शब्द दरअसल सांझ से बना है, जिसका अर्थ है 'शाम'। ब्रज में सांझी भी शाम को बनाई जाती है। इस कला का ब्रज से बड़ा गहरा नाता है। पितृ पक्ष में सांझी कला को लेकर अनेक देवालयों में विभिन्न आयोजन होते हैं।

पांच दिनों तक होगा आयोजन
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा महावन रमणरेती स्थित महाकवि रसखान और ताज बीबी समाधि स्थल परिसर में इस बार सांझी महोत्सव का आयोजन 28 सितंबर से होने जा रहा है। परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि इस बार पांच दिवसीय सांझी महोत्सव का आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने जा रहा है। इसका उद्देश्य ब्रज की इस प्राचीन लोककला को ब्रज के साथ देश विदेश से आने वाले लोगों तक पहुंचाना है। यह ब्रज की प्राचीन लोक कला है। उन्होंने बताया कि सांझी महोत्सव के दौरान रसखान समाधि ओपन एयर थियेटर पर शाम पांच से सात बजे तक 28 सितंबर को डॉ. मीरा दीक्षित का कथक नृत्य, गोपाल प्रसाद का पद गायन, 29 को बिहारी शरण की भजन संध्या, 30 को मयूर कौशिक का हवेली संगीत, एक अक्टूबर को गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन और श्री नरहरि सेवा संस्थान द्वारा माखन चोरी लीला तथा दो अक्टूबर को पूरन प्रकाश के रसखान के पद और ब्रज में सांझी पर व्याख्यान होगा। इसके साथ ही सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रत्येक दिन कैनवास पर सांझी, सूखे रंगों की सांझी, रंगोली, गोबर सांझी का प्रदर्शन विभिन्न ग्रुप और कलाकारों द्वारा देखने को मिलेगा।

Also Read

पटाखा ब्लास्ट के पीड़ितों से मिले बाबू सिंह कुशवाहा, आश्वासनों का सिलसिला जारी

26 Sep 2024 09:39 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : पटाखा ब्लास्ट के पीड़ितों से मिले बाबू सिंह कुशवाहा, आश्वासनों का सिलसिला जारी

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित नौशहरा गांव में 16 अगस्त को हुए पटाखा गोदाम धमाके के 11वें दिन जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पीड़ितों से मिलने पहुंचे। और पढ़ें