Mathura News : प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने अस्पताल पर लगाये लापरवाही के आरोप

प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने अस्पताल पर लगाये लापरवाही के आरोप
UPT | अस्पताल पर हंगामा करते परिजन

Sep 29, 2024 18:30

परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ये देख अस्पताल के स्टाफ के पसीने छूट गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के लोगों को शांत...

Sep 29, 2024 18:30

Mathura News : थाना यमुनापार इलाके में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राया के गांव सुर्रखा हॉल निवासी रघुवीर कालौनी निवासी पंकज चौधरी की पत्नी पूनम का पिछले नौ महीने से रश्मि हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बताया गया है कि बीते दिन डिलीवरी के लिये भर्ती कराई गई थी। अचानक महिला पूनम की तबीयत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई।

परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
घटना के बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ये देख अस्पताल के स्टाफ के पसीने छूट गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के लोगों को शांत कराया। थाना जमुना पार प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि मृत महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पोस्टमाटर्म की वीडियोग्राफी कराकर होगी आगे की जांच
डॉक्टर पैनल से पोस्टमाटर्म की वीडियोग्राफी कराकर जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं हॉस्पिटल संचालिका डॉ रश्मि ने बताया के उनके यहां महिला की मौत नहीं हुई है। महिला के पति को ऑपरेशन के लिए बोला था लेकिन उन्होंने ऑपरेशन की अनुमति नहीं दी। यहां तक कि ऑपरेशन के कागजातों पर भी साइन नहीं किए।

Also Read

गंगाजल और पेशाब कांड के बाद अब पढ़ी गई नमाज, ASI ने फोटो वायरल होने के बाद दी सफाई

29 Sep 2024 10:24 PM

आगरा ताजमहल में मनमानी पर बखेड़ा : गंगाजल और पेशाब कांड के बाद अब पढ़ी गई नमाज, ASI ने फोटो वायरल होने के बाद दी सफाई

प्रेम की निशानी कहे जाने वाला ताजमहल में आए दिन कोई न कोई ऐसी घटना घटने की खबर सामने आ रही रही है जिससे वह चर्चा का विषय बन जा... और पढ़ें