जम्मू अखनूर बस हादसा : अलीगढ़ से 45 लोग गये थे वैष्णो देवी दर्शन करने, 11 की हुई मौत , एक परिवार में तीन पीढ़ियां खत्म 

 अलीगढ़ से 45 लोग गये थे वैष्णो देवी दर्शन करने, 11 की हुई मौत , एक परिवार में तीन पीढ़ियां खत्म 
UPT | गांव नाया में हादसे की खबर पर चिंतित परिजन

May 31, 2024 10:05

जम्मू के अखनूर में बस खाई में गिरने से  मरने वालों में अलीगढ़ के 11 श्रद्धालु भी शामिल हैं। अलीगढ़ से कुल करीब 45 लोग धार्मिक दर्शन के लिए बस से जम्मू गये थे।

May 31, 2024 10:05

Short Highlights
  • गांव से 45 लोग बस से गये थे धार्मिक यात्रा पर 
  • मरने वालों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल 
  • घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है 


Aligarh News :  जम्मू के अखनूर में बस खाई में गिरने से  मरने वालों में अलीगढ़ के 11 श्रद्धालु भी शामिल हैं। अलीगढ़ से कुल करीब 45 लोग धार्मिक दर्शन के लिए बस से जम्मू गये थे। ये लोग थाना इग्लास के नाया गांव के रहने वाले है। वहीं धनीपुर व मई गांव के लोग भी इसमें शामिल हैं। ये गांव हाथरस बार्डर का करीबी गांव है। जहां इनकी रिश्तेदारियां रहती है। नाया गांव के एक ही परिवार के कई लोग मृतकों में शामिल है. वहीं घायलों का इलाज जारी है. नाया गांव से परिजन देखने के लिए निकल चुके हैं। वही हादसे को लेकर अलीगढ़ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके दूरभाष नंबर 886940282 और 8923936243 है। एसडीएम इग्लास महिला सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज जम्मू में चल रहा है। 


गांव से 45 लोग बस से गये थे धार्मिक यात्रा पर 

गुरुवार को जैसे ही बस हादसे की सूचना मिली। वही गांव की गलियों में सन्नाटा पसर गया। अलीगढ़ के नाया गांव के बाहर पेड़ों के नीचे बैठकर लोग अपनों के हाल-चाल जानने में जुट गये। जम्मू में अखनूर हादसे ने इगलास तहसील के गांव नाया के कई परिवार पर कहर टूटा है। हादसे में किसी की मांग का सिंदूर उजड़ गया, तो किसी के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं एक परिवार में पिता, पुत्र, बाबा यानी तीन पीढियों की मौत हो गई। गांव वालों के अनुसार 28 मई की शाम पांच बजे गांव से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा करने निकले थे। 


मरने वालों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल 

बस हादसे में नाया गांव के किसान लक्ष्मण प्रसाद का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। परिवार में पत्नी बेटा - बेटी की मौत हो गई। गुरुवार को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई तो रिश्तेदारों को सूचना दी गई। गांव के लोगों ने बताया कि हंसता - खेलता परिवार एक दिन इस तरह चला जाएगा, यह कभी सोचा नहीं था।  यात्रा पर जाने से पहले परिवार के सभी सदस्य खुश थे। परिवार में लक्ष्मण प्रसाद, पत्नी अनामिका, बेटा रुद्र, बेटी नैना यात्रा के लिए रवाना हुए थे। नाया गांव से धार्मिक यात्रा पर जाने वाले परिवार में पति-पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पति समरजीत सिंह व पत्नी सीमा की हादसे में मौत हो गई।  वहीं, गुरुवार शाम को इन सभी की मौत हो जाने की सूचना ने गांव के लोगों को हैरान कर दिया है। 


घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है 

जिन घरों के सदस्यों की हादसे में मौत हुई है, उनके घरों पर ताले लटके हुए हैं। इनमें से ऐसे भी परिवार हैं, जिनके घर में अब कोई चिराग ही नहीं बचा है।  वहीं जिन परिवारों के सदस्य घायल हैं। वह जन्मू के लिए रवाना हो गये है। वहीं अपनों के शव लेने के लिए भी परिवारिजन गये हैं। कई घायलों का इलाज जम्मू के अस्पताल में चल रहा है। अलीगढ़ से हादसे में मरने वालों में लक्ष्मण प्रसाद निवासी नाया,  रुद्र पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, अनामिका पत्नी लक्ष्मण प्रसाद, नैना पुत्री लक्ष्मण प्रसाद, सीमा पत्नी समरजीत सिंह, समरजीत, सोनू पुत्री सुभाष, संजय सिंह पुत्र इंदर सिंह, तनुज पुत्र संजय सिंह, सुरेश, जयप्रकाश पुत्र भूरी सिंह शामिल है।   
 

Also Read

डीएम ने काटा केक, बच्चियों को बेबी किट और कपड़े दिए

6 Oct 2024 02:57 PM

कासगंज कासगंज जिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव : डीएम ने काटा केक, बच्चियों को बेबी किट और कपड़े दिए

कासगंज के जिला अस्पताल में रविवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम की उपस्थिति में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याओं को उपहार देकर और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। और पढ़ें