advertisements
advertisements

Aligarh News : पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,  दो शातिर गिरफ्तार
UPT | पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

May 05, 2024 17:49

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे के करीब खंडहर नुमा कमरे में मौत का सामान बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तमंचे और बंदूक को चुनाव में...

May 05, 2024 17:49

Aligarh News : अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे के करीब खंडहर नुमा कमरे में मौत का सामान बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तमंचे और बंदूक को चुनाव में इस्तेमाल किये जाने के आर्डर के तहत बनाये जा रहा था। इसका सरगना मुस्तकीम शस्त्र बनाने का ऑर्डर देता था, लेकिन रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में तमंचा, राइफल, बंदूक के साथ ही कारतूस मिला है। वही, तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद किया है। ये घटना थाना टप्पल के यमुना एक्सप्रेसवे के करीब सिमरौठी से मरोरगड़ी जाने वाले रास्ते की है। 


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की छापामार कार्रवाई
चुनाव में प्रयुक्त करने के लिए अवैध शस्त्र बनाने का ऑर्डर कारीगरों को मिला था। अलीगढ़ में थाना टप्पल के यमुना एक्सप्रेसवे के सिमरौठी से मरोरगड़ी जाने वाले रास्ते के किनारे खाली पड़े प्लॉट में बने खंडहरनुमा मकान में कुछ लोग अवैध तमंचा बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस को मुखबिर के जरिए इस बारे में सूचना मिली थी। वही, मुखबिर को साथ लेकर सिमरौठी - मरोरगड़ी वाले मार्ग पर पहुंचे, मुखबिर ने एक खंडहर नुमा मकान के पास रुक कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री के बारे में जानकारी दी। जहां अवैध तमंचा बनाया जा रहा था। पुलिस वालों ने जब दीवार की आड़ में खड़े होकर खटपट की आवाज सुनी और अंदर जाकर के छापामार कार्रवाई की, तो दो व्यक्ति हथौड़ी से अवैध तमंचा निर्माण का काम कर रहे थे। दोनों व्यक्तियों के नाम युसूफ उर्फ नहना और साजिद है, जो टप्पल के नूरपुर इलाके में ही रहते है। 

मुस्तकीम सप्लाई का काम करता था 
पुलिस ने यहां एक दर्जन से ज्यादा बने हुए तमंचे पकड़े हैं तो वहीं तमंचा बनाने के लिए लकड़ी की चाप, हथौड़ी, पाइप, रेंती, प्लिस, कुल्हाड़ी, पेचकस, रेगमाल, छैनी, लोहे की पत्ती के साथ ही भारी मात्रा में तमंचा बनाने का उपकरण बरामद किया है। युसूफ उर्फ नहना पर पहले भी आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि मुस्तकीम उर्फ मोलम अलीगढ़ से तमंचा बनाने का सामान ले जाता है। हम जगह-जगह बदलकर अवैध तमंचों का निर्माण और पुराने तमंचों की मरम्मत मुस्तकीम उर्फ मोलम के आर्डर पर करते थे। मुस्तकीम चुनाव के लिए ऑर्डर में इसकी खपत करता था। पकड़े गये दोनों अवैध शस्त्र बनाने का काम करते थे. वही, सप्लाई का काम मुस्तकीम करता था और जो पैसा मिलता था, आपस में बांट लेते थे। हालांकि पुलिस मुस्तकीम की तलाश कर रही है। 

खंडहरनुमा मकान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया जा रहा था संचालन 
घटना को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि थाना टप्पल की पुलिस ने सराहनीय काम करते हुए शास्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। थाने की पुलिस टीम को मुखबिर से खंडहरनुमा मकान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन किये जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक दर्जन से ज्यादा बने हुए तमंचे और अधबने तमंचे आदि बरामद किया गया है। इसके अलावा कारतूस भी मिले हैं। वहीं मौके से ही तमंचा निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।  

Also Read

रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

19 May 2024 06:17 PM

हाथरस Hathras News : रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक युवक शव दो हिस्सों मे पड़ा मिला। रेलवे ट्रेक पर पड़े युवक की पहचान सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव थरोरा... और पढ़ें