UP By Eelction 2024 : खैर विधान सभा उप चुनाव में दादा और पिता के बाद तीसरी पीढ़ी के सुरेंद्र दिलेर को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी 

खैर विधान सभा उप चुनाव में दादा और पिता के बाद तीसरी पीढ़ी के सुरेंद्र दिलेर को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी 
UPT | भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के दादा किशन लाल और पिता राजवीर भी भाजपा से विधायक व सांसद रह चुके हैं।

Oct 25, 2024 00:19

अलीगढ़ जिले में खैर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। पूर्व सांसद राजवीर सिंह दिलेर के बेटे सुरेंद्र दिलेर को  टिकट दिया गया है

Oct 25, 2024 00:19

Short Highlights
  • भाजपा प्रत्याशी के पिता और दादा भी रह चुके है विधायक व सांसद 
  • विधान सभा में जाट वोटरों की संख्या है ज्यादा 
  • बसपा व आजाद समाज पार्टी ने भी उतारा प्रत्याशी 
Aligarh News : अलीगढ़ जिले में खैर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। पूर्व सांसद राजवीर सिंह दिलेर के बेटे सुरेंद्र दिलेर को  टिकट दिया गया है। सुरेंद्र दिलेर खैर विधानसभा में चुनाव की तैयारी में जुटे थे और विधान सभा क्षेत्र में सुरेंद्र दिलेर के दादा और  पिता स्वर्गीय राजवीर दिलेर का अच्छा दबदबा रहा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में हाथरस सीट से पिता राजवीर दिलेर ने बड़ी जीत हासिल की थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में राजवीर दिलेर का टिकट काट दिया गया था। जिसकी वजह से उन्हें सदमा लगा और लोकसभा चुनाव के दौरान ही उनका निधन हो गया था। राजनीतिक जानकारों की माने तो भाजपा ने सहानुभूति पाने के लिए उनके बेटे सुरेंद्र दिलेर को चुनाव में उतारा है।

भाजपा प्रत्याशी के पिता और दादा भी रह चुके हैं विधायक व सांसद 
हालांकि भाजपा में खैर विधान सभा उप चुनाव के लिए टिकट की मांग के दर्जनों दावेदार थे।  जिले के बड़े नेता अपने चाहेतों के लिए टिकट दिलाने में लगे थे, लेकिन भाजपा ने ऐसे चेहरे को उतारा है जिसे सब पसंद करें।  सुरेन्द्र के दादा किशन लाल दिलेर जनसंघ के समय में विधायक बने थे। जिसके बाद हाथरस से चार बार सांसद भी बने। वहीं पिता राजवीर दिलेर इगलास से विधायक और हाथरस से सांसद रहे थे। राजवीर दिलेर 2019 में हाथरस लोकसभा सीट से 2.60 लाख मतों से जीत दर्ज की थी। 2024 लोक सभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। उनकी जगह पर राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है। 24 अप्रैल 2024 को राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।  

विधान सभा में जाट वोटरों की संख्या है ज्यादा 
सुरेंद्र दिलेर के दादा किशन लाल दिलेर भी हाथरस से चार बार सांसद रहे हैं और अलीगढ़ की कोल विधानसभा से चार बार विधायक भी रहे थे। खैर विधानसभा आजादी के बाद 1957 में अस्तित्व में आई थी। खैर विधानसभा क्षेत्र में 4.04 लाख मतदाता 13 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 2.6 लाख पुरुष और 1.8 लाख महिलाएं मतदाता शामिल है। पिछले दो बार से भाजपा के अनूप प्रधान विधायक बने और राजस्व राज्य मंत्री का पद भी दिया गया, लेकिन हाथरस लोकसभा चुनाव में अनूप प्रधान ने जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंच गये। खैर विधानसभा क्षेत्र में करीब 1.10 लाख जाट वोटर,  ब्राह्मण 50 हजार,  दलित 40 हजार मुस्लिम 30 हजार, वैश्य 25 हजार और अन्य 25 हजार वोटर हैं।  

बसपा व आजाद समाज पार्टी ने भी उतारा प्रत्याशी 
बहुजन समाज पार्टी ने खैर विधानसभा उपचुनाव में पहल सिंह को टिकट दिया है. सपा और कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर 25 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब समाजवादी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन देर शाम तक प्रत्याशी घोषित कर सकते हैं। आजाद समाज पार्टी ने भी खैर उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी नितिन कुमार चोटिल को खड़ा किया है। 

Also Read

अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, दर्दनाक मौत  

24 Oct 2024 11:14 PM

अलीगढ़ डिप्रेशन में आई नौवीं कक्षा की छात्रा : अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, दर्दनाक मौत  

अलीगढ़ में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा ने चार मंजिला अपार्टमेंट की छत से कूद कर जान दे दी ।  मृतक छात्रा शहर के नामी स्कूल की छात्रा थी।   और पढ़ें