Aligarh News : होटल के बाथरूम में कर्मचारियों का शव फंदे में लटका मिला, परिजनों ने होटल संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

होटल के बाथरूम में कर्मचारियों का शव फंदे में लटका मिला, परिजनों ने होटल संचालक पर लगाया हत्या का आरोप
UPT | पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजन

Jun 29, 2024 19:07

अलीगढ़ में होटल में काम करने वाले कर्मचारी का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने होटल संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है।

Jun 29, 2024 19:07

Short Highlights
  • विकास ने वीडियो बनाकर अपनी जान का खतरा बताया था 
  • गल्ले में से रुपये चोरी करने का आरोप विकास पर लगाया था
Aligarh News :  अलीगढ़ में होटल में काम करने वाले कर्मचारी का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने होटल संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, होटल कर्मचारी की मौत से पहले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उसने होटल के मालिक से अपनी जान का खतरा बताया। बताया जा रहा है कि मृतक कर्मचारी पर होटल के गल्ले से रुपए निकालने का आरोप था। यह घटना थाना बन्ना देवी क्षेत्र स्थित शहंशाह होटल की है। 

विकास ने वीडियो बनाकर अपनी जान का खतरा बताया था 

24 वर्षीय विकास गोंडा के नुनेर का रहने वाला था।  कुछ दिनों से विकास शहंशाह होटल में काम कर रहा था। पिछले दो दिनों से विकास गायब था। वहीं, उसने एक वीडियो अपने भाई को भेजा था। जिसमें उसने होटल मालिक कुबेर भारद्वाज और भारत से जान का खतरा बताया था। चार आदमी भी उसकी निगरानी के लिए लगा रखा था। इसलिए कहीं जा नहीं सका और होटल के बाथरूम में छुप गया। वीडियो में विकास ने बताया कि वह मुझे ढूंढ रहे हैं।  मृतक के भाई सचिन ने बताया कि विकास पर होटल के गल्ले से रुपये निकालने का आरोप लगाया जा रहा था। जबकि विकास ने चोरी की घटना से इनकार किया था। होटल संचालक ने विकास को मारने की धमकी दी थी। घर नहीं पहुंचने पर सचिन  भाई को ढूंढने के लिए होटल पहुंचा था। इस दौरान होटल संचालक कुबेर ने कहा कि अपनी रिश्तेदारियों में विकास की तलाश करें। 

गल्ले में से रुपये चोरी करने का आरोप विकास पर लगाया था

सचिन ने बताया कि विकास की मौत की वजह गल्ले में से रुपये चोरी करना है। विकास का शव होटल के बाथरूम में रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला है। इसके पैर जमीन पर छू रहे थे। सचिन ने होटल के मालिक कुबेर और भारत पर हत्या का आरोप लगाया है। विकास ने वीडियो में भी बताया था कि कुबेर भारद्वाज हत्या करना चाहता है। विकास के गुम होने का मामला थाने में दर्ज कराने गये थे, लेकिन थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।  वहीं घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी द्वितीय आर के सिसोदिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है और घटना में वैधानिक कार्रवाई प्रचलित की गई है।  
 

Also Read

सत्संग में 78 आयोजनकर्ता थे शामिल, होर्डिंग में लिखे सबके नाम

3 Jul 2024 03:20 PM

हाथरस हाथरस हादसे में 121 लोगों की मौत : सत्संग में 78 आयोजनकर्ता थे शामिल, होर्डिंग में लिखे सबके नाम

2 जुलाई को हुए हादसे ने सबको हैरत में डाल रखा है। कई घरों में मातम छाया है तो कहीं लोग सहमे हुए हैं। वहीं इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। कार्यक्रम में एक नहीं बल्कि 78 आयोजनकर्ता शामिल थे... और पढ़ें