advertisements
advertisements

एटा लोकसभा सीट : 1917 पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न, 10 प्रत्याशियों में किसकी खुलेगी किस्मत

1917 पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न, 10 प्रत्याशियों में किसकी खुलेगी किस्मत
UPT | एटा लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न

May 07, 2024 18:39

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। यूपी की 10 सीटों संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली पर 100 उम्मीदवार मैदान में रहे...

May 07, 2024 18:39

Etah News : उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। यूपी की 10 सीटों संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली पर 100 उम्मीदवार मैदान में रहे। एटा में मतदाता बुलावा टोलियों ने मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने का काम किया। युवा से लेकर बुजुर्गों मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। वहीं एटा जिले के जलेसर तहसील क्षेत्र के नगला बालजीत गांव में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार किया। ग्रामीणों ने 10 साल पुरानी सड़क की समस्या का निस्तारण न होने पर यह कदम उठाया।

5 बजे 57.07 प्रतिशत मतदान रहा
एटा की लोकसभा सीट पर मतदान शुरू होने के बाद पहला वोटर टर्नआउट सुबह 9 बजे सामने आया। सुबह 9 बजे तक एटा सीट पर 13.16 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे 27.17 फीसदी, दोपहर 1 बजे तक 39.87 फीसदी और दोपहर 3 बजे तक 48.93 फीसदी मतदान हुआ। शाम 5 बजे जारी डेटा के मुताबिक कुल वोटर टर्नआउट 57.07 प्रतिशत मतदान रहा। सीटों को पूर्ण टर्नआउट देर रात तक आने की संभावना है।

महिलाओं रखी खुलकर अपनी राय
कासगंज-एटा लोकसभा चुनाव पर उत्तर प्रदेश टाइम्स से मतदाताओं ने बातचीत की। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। महिलाओं ने भी खुलकर अपनी राय रखी। मतदान करने आई रंजना ने वोट डालने का कारण बताया। रंजना ने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा तो रोजगार औप महंगाई का है। इसी के चलते वह वोट डालने आई है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रंजना ने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी आनी चाहिए। सरकार बदलती रहती है, झूठे वादे करती है।

भाजपा विधायक के भाई ने दिखाई दबंगाई
वहीं, कासगंज के अमांपुर के डोरहई पोलिंग बूथ पर भाजपा विधायक के भाई का दबंगाई दिखा रहा था। पोलिंग बूथ में अंदर घुस कर मतदान कर्मियों को हड़का रहा था। सपा के एजेंटों के मना करने पर विधायक के भाई ने अभद्रता कर दी। इस पर ग्रामीणों ने विधायक के भाई यतेंद्र कुमार उर्फ काले को दौड़ा लिया। पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगे हत्या के आरोप
मतदान के दौरान ईवीएम मशीन खराब होने से मतदाताओं को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। वहीं कासगंज में गड़बड़ी के आरोप में पुलिस ने 1 युवक को पकड़ा। युवक 2 मतदान केंद्रों की पर्ची लेकर घूम रहा था। घटना आजाद गांधी इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ की है। पुलिस ने युवक से पूछताछ की। दूसरी तरफ सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। सदर कोतवाली पुलिस को सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने तहरीर दी।

यह भी पढ़ें- Kasganj News : सपा जिलाध्यक्ष ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

एटा लोकसभा सीट पर चुनाव का आंकड़ा
कुल प्रत्याशी- 10
कितने करोड़पति- 02
कितने आपराधिक केस - सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य -04
कितने स्नातक- 03
कितनेअनपढ़- 00
कुल वोटर- 1700524
कितने पुरुष- 905595
कितने महिला- 794873
तृतीय लिंग-       56
कितने पोलिंग सेंटर- 1329
कितने पोलिंग बूथ-1917

कासगंज विधानसभा में सबसे अधिक मतदाता
एटा लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों एटा, मारहरा, कासगंज, अमांपुर, पटियाली में 1672149 मतदाता 10 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। भाजपा से राजवीर सिंह, सपा से देवेश शाक्य, बसपा से इरफान अहमद एड. बड़े राजनीतिक दलों के प्रत्याशी हैं। राजनीतिक पार्टियां दिनभर मतदान के दिन के लिए रणनीति बनाती रहीं। लोकसभा की कासगंज विधानसभा में सबसे अधिक मतदाता हैं।

Also Read

रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

19 May 2024 06:17 PM

हाथरस Hathras News : रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक युवक शव दो हिस्सों मे पड़ा मिला। रेलवे ट्रेक पर पड़े युवक की पहचान सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव थरोरा... और पढ़ें