उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान कोतवाली क्षेत्र में 30 साल पुरानी हत्या के मामले में एक घर में खुदाई कर नरकंकाल की तलाश शुरू की गई है।
हाथरस में 'दृश्यम' जैसी घटना : 30 साल पुरानी हत्या के मामले में घर में खुदाई शुरू, नरकंकाल की तलाश
Sep 26, 2024 23:00
Sep 26, 2024 23:00
पुलिस और प्रशासन से शिकायत की
घटना के संबंध में पंजाबी सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि जब वह 6 साल का था, तब उसके सामने ही उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। वह इतने छोटे थे कि उस समय उन्हें डरा-धमका कर चुप करा दिया गया। जैसे-जैसे समय बीता, वह इस घटना को भूल गया। लेकिन हाल ही में उसके भाई ने नशे की हालत में इस हत्याकांड को स्वीकार किया, जिससे उसे फिर से इस वारदात की याद आ गई। इसके बाद, पंजाबी सिंह ने पुलिस और प्रशासन से शिकायत की।
हत्या का आरोप और खुदाई की मांग
पंजाबी सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके पिता बुद्ध सिंह की हत्या 30 साल पहले उसकी मां निर्मला देवी, भाई प्रदीप और मुकेश कुमार, और गांव के एक व्यक्ति राजवीर सिंह ने मिलकर की थी। उसका कहना है कि उसके पिता को उसकी मां और राजवीर सिंह के रिश्ते पर ऐतराज था, जिससे घर में अक्सर विवाद होता रहता था। एक दिन रात को इन लोगों ने मिलकर उसके पिता के मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला दबा दिया और उसे मार डाला। इसके बाद, शव को छुपाने के लिए घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।
खुदाई की प्रक्रिया
पंजाबी सिंह ने हाल ही में जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें इस हत्याकांड की जांच और खुदाई की मांग की गई। डीएम के आदेश पर सदर एसडीएम नीरज शर्मा ने पुलिस बल के साथ पंजाबी सिंह के घर पहुंचकर खुदाई शुरू कराई। खुदाई करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि करीब 15 फीट की गहराई तक खुदाई की जाएगी, जिसमें लगभग 12 घंटे से अधिक का समय लगेगा।
Also Read
27 Sep 2024 10:20 AM
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सन 1994 में एक व्यक्ति बुद्ध सिंह की हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में दफना दिया गया था। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर इस... और पढ़ें