advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण : प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, बना रहे जीत की रणनीति

प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, बना रहे जीत की रणनीति
UPT | भाजपा प्रत्याशी ने रोड शो निकाला।

May 05, 2024 23:08

हाथरस लोकसभा सीट भाजपा की विनिंग सीट रही है। वर्ष 1991 से लेकर अब तक भाजपा और उसके सहयोगी दल इस सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं। भाजपा ने जहां से इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान को अपना प्रत्याशी बनाया है...

May 05, 2024 23:08

Hathras News : हाथरस लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। रविवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कोई घर-घर जाकर वोट मांग रहा है तो किसी ने विशाल रोड शो निकाला। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। 

हाथरस लोकसभा सीट भाजपा की विनिंग सीट रही है। वर्ष 1991 से लेकर अब तक भाजपा और उसके सहयोगी दल इस सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं। भाजपा ने जहां से इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो बसपा ने हेमबाबू धनगर और सपा ने सहारनपुर के रहने वाले जसवीर वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। हाथरस लोकसभा सीट पर कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। रविवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि ने अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र से अपना चुनावी रोड शो शुरू किया।

जब भाजपा का रोड शो हाथरस शहर में आया तो भाजपा प्रत्याशी का लोगों ने स्वागत किया। रोड शो शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ अलीगढ़ रोड स्थित श्रीराम गार्डन पर जाकर समाप्त हुआ। रोड शो में काफी वाहन शामिल थे। इसकी वजह से ट्रैफिक व्यवस्था भी काफी प्रभावित हुई है। वही सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि ने शहर स्थित घंटाघर पर एक चुनावी जनसभा करके अपने पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की। बसपा प्रत्याशी हेमबाबू धनगर ने सासनी कस्बे में एक रोड शो कर के जनता से अपने पक्ष में वोट मांगे।

Also Read

रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

19 May 2024 06:17 PM

हाथरस Hathras News : रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक युवक शव दो हिस्सों मे पड़ा मिला। रेलवे ट्रेक पर पड़े युवक की पहचान सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव थरोरा... और पढ़ें