advertisements
advertisements

Hathras Lok Sabha Elections : हाथरस में शाम 5 बजे तक 53.48% मतदान, ईवीएम में बंद 10 उम्मीदवारों की किस्मत

हाथरस में शाम 5 बजे तक 53.48% मतदान, ईवीएम में बंद 10 उम्मीदवारों की किस्मत
UPT | Hathras Lok Sabha Elections

May 07, 2024 18:46

हाथरस-एससी प्रतिष्ठित सीट पर चुनाव शांतिपूर्ण तो संपन्न हो गए हैं।  लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। जिसके चलते इस सीट पर मतदान भी कम हुआ। 

May 07, 2024 18:46

Short Highlights
  • हाइ टेंशन लाइन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार
  • मतदान के दौरान फर्जी वोट डलने की भी आई शिकायतें
Hathras Lok Sabha Elections : उत्तर प्रदेश की हाथरस-एससी प्रतिष्ठित सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस सीट पर कुल 1938080 मतदाता हैं और 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत के साथ उतरे थे। इस सीट पर भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले अनूप प्रधान वाल्मीकि और सपा के जसवीर वाल्मीकि उम्मीदवार हैं, इन दोनों का लक्ष्य अपने दृष्टिकोण और वादों से मतदाताओं को प्रभावित करना है। बसपा की ओर से हेमबाबू धनगर चुनावी रण में हैं। सुबह सात बजे यहां मतदान शुरू हुए और शाम 6 बजा खत्म हो गए। इस सीट पर चुनाव शांतिपूर्ण तो संपन्न हो गए हैं।  लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। जिसके चलते इस सीट पर मतदान भी कम हुआ। 

हाथरस 5 बजे तक मतदान 53.48%
हाथरस में सुबह 09 बजे तक 13.69 प्रतिशत, सुबह 11 बजे तक 26.05 प्रतिशत, 01 बजे तक  37.73 मतदान प्रतिशत, दोपहर 03 बजे तक 44.63 प्रतिशत और शाम 05 बजे तक 53.48 प्रतिशत मतदान हुआ है। साथ ही बता दें कि शाम 5 बजे तक यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर महज़ 55.13 प्रतिशत मतदान हुआ। हाथरस सीट पर चुनाव शांतिपूर्ण तो संपन्न हो गए हैं।  लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। जिसके चलते इस सीट पर मतदान भी कम हुआ।

ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार
हाथरस के नदरोई(लोधा) मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। हाइ टेंशन लाइन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया। हाई टेंशन लाइन की चपेट में गांव में कई मौत हो चुकी है। घटनाओं पर पुलिस द्वारा FIR और बिजली विभाग द्वारा कोई मदद नहीं करने से ग्रामीण नाराज है। बिजली के तार नहीं बदलने पर ग्रामीण आक्रोशित दिखे। ग्रामीण विरोध स्वरूप धरने पर बैठे है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मनाने में आए थे लेकिन ग्रामीणों को मनाने में नाकाम रहे। मतदान केंद्र पर एक हज़ार से ज्यादा वोटर है। हाथरस लोकसभा क्षेत्र में दो विधानसभा इगलास और छर्रा अलीगढ़ इलाके में पड़ती हैं।

फर्जी वोट डलने की भी आई शिकायतें
हाथरस सीट पर मतदान के दौरान जब लोग वोट डालने जा रहे थे तब कई लोगों के अधिकारियों द्वारा बताया गया की उनके नाम की वोट डाला जा चुका है। तो सोचने की बात है अगर मतदाता ने अपने वोट नहीं डाला तो किसने डाटा? इगलास में बूथ संख्या 382 पर कई मतदाताओं के साथ यहीं हुआ। अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि आपके नाम से वोट डाला जा चुका है।
 
10 सीटों पर हुए मतदान
लोकसभा के तीसरे चरण में चुनाव खत्म हो गए हैं। इसमें 10 सीटों पर मंगलवार यानी आज मतदान हुए हैं। तीसरे चरण में संभल, बरेली, बदायूं, एटा, आंवला, फतेहपुर, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी,आगरा के मतदाता अपने पसंदीदा नेताओं के पक्ष में वोट डाले। पिछली बार इन 10 सीटों में से 8 सीट भाजपा के खाते में आई थीं जबकि सपा को 2 सीट मिली थीं और बसपा का खाता भी नहीं खुला था।  

तय होगी इनकी किस्मत
लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि और मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्यों की किस्मत तय होगी। बघेल, जयवीर और बाल्मीकि आगरा (एससी), मैनपुरी और हाथरस (एससी) लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। हाथरस-एससी प्रतिष्ठित सीट के लिए भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले अनूप प्रधान बाल्मीकि और सपा के जसवीर बाल्मीकि उम्मीदवार हैं, इन दोनों का लक्ष्य अपने दृष्टिकोण और वादों से मतदाताओं को प्रभावित करना है। बसपा की ओर से हेमबाबू धनगर चुनावी रण में हैं।

Also Read

रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

19 May 2024 06:17 PM

हाथरस Hathras News : रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक युवक शव दो हिस्सों मे पड़ा मिला। रेलवे ट्रेक पर पड़े युवक की पहचान सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव थरोरा... और पढ़ें