Kasganj News : बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष की सेवा समाप्त, भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों को लेकर शासन ने की कार्रवाई

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष की सेवा समाप्त, भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों को लेकर शासन ने की कार्रवाई
UPT | बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष

Sep 26, 2024 19:01

कासगंज शहर के सरकूलर रोड स्थित चामुंडा मंदिर के पास बाल कल्याण समिति कार्यालय संचालित हो रहा है। समिति में अध्यक्ष सहित पांच लोग तैनात हैं...

Sep 26, 2024 19:01

Kasganj News : जनपद कासगंज में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर शासन ने अध्यक्ष की सेवा समाप्त कर दी। इस कार्रवाई से समिति के पदाधिकारियों में खलबली मची हुई है।



कासगंज शहर के सरकूलर रोड स्थित चामुंडा मंदिर के पास बाल कल्याण समिति कार्यालय संचालित हो रहा है। समिति में अध्यक्ष सहित पांच लोग तैनात हैं। समिति के अध्यक्ष प्रवीण, सदस्य डॉ. मुहम्मद फारूख, डॉ.लायक अली, शशिवाला गुप्ता, चंद्रप्रभा सिंह हैं। समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा तत्काल प्रभाव से दायित्व मुक्त कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि समिति के अध्यक्ष का दायित्व किसी अन्य व्यक्ति को मिलेगा। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की शिकायत शासन से की गई थी। लाभार्थी की शिकायत के बाद इसकी जांच चल रही थी‌।

 शक्तियों का दुरपयोग करना
जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में जांच समिति जांच रिपोर्ट शासन को भेजी। शासन ने अध्यक्ष की सेवा समाप्त करने का पत्र भेज दिया है। अध्यक्ष पर पद पर रहते हुए शक्तियों का दुरपयोग करना। भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित अन्य आरोप में दोषी सिद्ध पाया गया।

लावारिस अवस्था में मिले बच्चों को परिजनों की सुपुर्दगी में सौंपना
बता दें कि बाल कल्याण समिति का कार्य 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे या बच्ची जो लावारिस अवस्था में मिले उनको उनके परिजनों तक पहुंचाना है। नाबालिग बच्चों को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में सौंपना या फिर बाल गृह आदि में भेजने का कार्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया जाता है।

Also Read

हत्या के 30 साल बाद घर के आंगन में मिला नरकंकाल, पढ़िये सनसनीखेज खबर...

27 Sep 2024 10:20 AM

हाथरस Hathras News : हत्या के 30 साल बाद घर के आंगन में मिला नरकंकाल, पढ़िये सनसनीखेज खबर...

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सन 1994 में एक व्यक्ति बुद्ध सिंह की हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में दफना दिया गया था। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर इस... और पढ़ें