गांव की समस्याएं देखने ट्रैक्टर से निकल पड़ीं कासगंज की डीएम मेधा रूपम : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो 
UPT | गांव की समस्याएं देखने ट्रैक्टर से निकल पड़ीं डीएम मेधा रूपम।

Sep 14, 2024 23:25

शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान डीएम मेधा रूपम को सोरों विकास खंड क्षेत्र के गांव गंगागढ़ की दुर्दशा से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गांव से निकलना मुश्किल हो गया है।

Sep 14, 2024 23:25

Kasganj News : भारी बारिश की वजह से कासगंज जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों की समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। जब इसकी जानकारी जिलाधिकारी मेधा रूपम को हुई तो वह लोगों का हाल जानने के लिए निकल पड़ीं। जलभराव की वजह से कार नहीं जा सकी तो वह ट्रैक्टर से सफर कर गांव का हाल जनाने पहुंच गईं। गंगागढ में पहुंचीं डीएम ने तत्काल प्रभाव से समस्या समाधान के निर्देश विकास विभाग और पंचायत राज विभाग को दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कहीं लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान डीएम मेधा रूपम को सोरों विकास खंड क्षेत्र के गांव गंगागढ़ की दुर्दशा से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गांव से निकलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह जलभराव है। इस पर डीएम स्वयं गांव का हाल जनाने के लिए निकल पड़ीं। गांव पहुंचते ही उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी रुकवा कर ट्रैक्टर से निरीक्षण करने का निर्णय लिया। जिससे वह सही स्थिति जान सके। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि समस्या काफी बढ़ गई है। डीएम ने तत्काल जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि इस समस्या से स्थाई समाधान किया जाए।

बिजली घर भी पहुंचीं 
डीएम कासगंज मेधा रूपम ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का हाल भी जाना। वे भिटोना उपकेंद्र पहुंचीं। उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए विद्युत आपूर्ति व्यवस्थित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाए।

रामपुर में भी बिगड़े हालात
कासगंज विकास खंड क्षेत्र के गांव रामपुर में भी हालत बद से बदत्तर दिखाई दिए। यहां जलभराव हो गया। गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पानी भर गया। मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। वहां के ग्रामीणों में खासा आक्रोश दिखाई दिया है।

कौन हैं डीएम मेधा रूपम 
कासगंज की डीएम मेधा रूपम के पिता उत्तर प्रदेश कैडर में आईएएस थे। इस समय वह अभी भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त हैं। मेधा रूपम हापुड़ की जिलाधिकारी और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रह चुकी हैं।

Also Read

 मजिस्ट्रेट ने दरोगा पर लगाये गंभीर आरोप, एसएसपी - सीजेएम से की शिकायत 

18 Sep 2024 05:39 PM

अलीगढ़ दरोगा आत्महत्या की कोशिश मामले में नया मोड़ : मजिस्ट्रेट ने दरोगा पर लगाये गंभीर आरोप, एसएसपी - सीजेएम से की शिकायत 

अलीगढ़ में दरोगा द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश के मामले में नया मोड़ आ गया है। न्यायालय रिमांड मजिस्ट्रेट ने दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पढ़ें