आगरा मसाला फैक्टरी में लगी भीषण आग : मजदूरों के फंसे होने की संभावना, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

UPT | आगरा मसाला फैक्टरी में लगी भीषण आग

Sep 29, 2024 18:41

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार दोपहर एक मसाला बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। आसमान में उठते धुएं को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई...

Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार दोपहर एक मसाला बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। आसमान में उठते धुएं को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग की लपटें देखकर स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी के अंदर कुछ मजदूर फंसे हुए हैं। यह घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के फाउंड्री नगर इलाके में हुई।
  जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

Also Read