बाबा कल्याणदास हत्याकांड : पुलिस ने 24 घंटे में किया मामले का खुलासा, दो साधुओं को किया गिरफ्तार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

UPT | पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

Sep 27, 2024 21:50

आगरा में बाबा कल्याणदास की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बाबा की हत्या पास ही के आश्रम में रहने वाले दो साधुओं ने की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Agra News : आगरा में मंदिर के एक संत की हत्या हो गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया है। आश्रम में गंदगी को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे आश्रम के बाबाओं ने संत बाबा की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों साधुओं को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

क्या है पूरा मामला
आगरा में बाबा कल्याणदास की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बाबा की हत्या पास ही के आश्रम में रहने वाले दो साधुओं ने की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक थाना पिनाहट क्षेत्र के बीहड़ के आश्रम में बुधवार को बाबा कल्याणदास का शव मिला था। बाबा पिछले 10 सालों से मंदिर आश्रम में रह रहे थे। मंदिर में बाबा कल्याणदास की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। बाबा के भतीजे मुकेश ने दो साधुओं पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी साधुओं ने बताया कि वह बाबा के आश्रम में जबरन गाय बांध रहे थे। इससे आश्रम में गंदगी हो रही थी। इस कारण बाबा कल्याणदास से विवाद हो गया। गुस्से में आकर आरोपी साधुओं ने कुल्हाड़ी से बाबा कल्याणदास के सिर पर वार कर हत्या कर दी। अब पुलिस ने आरोपी दोनों साधुओं को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली। 

पुलिस ने क्या कहा
बाबा कल्याणदास की हत्या का खुलासा करते हुए एसीपी पिनाहट अशोक कुमार ने बताया कि पिनाहट क्षेत्र में आश्रम के बाबा कल्याणदास की हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस टीम गठन किया गया था। पुलिस टीम में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आश्रम में गंदगी को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद बाबा की हत्या कर दी गई थी। जिसका खुलासा 24 घंटे में किया गया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है। मृतक पुजारी का मोबाइल और उनके कमरे की चाबी भी अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद की गई है।

Also Read