Mathura News : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, दो की मौत

UPT | हादसे के शिकार युवक

Apr 18, 2024 16:47

दोनों युवक घर से मंडी चौराहे किसी काम से गए हुए थे। जब वापस घर लौट रहे थे कि तभी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जय गुरुदेव आश्रम के निकट अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों में टक्कर मार दी। जिससे मौके…

Mathura News : राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जय गुरुदेव आश्रम के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही गांव मिर्जापुर में शोक की लहर दौड़ गई।

बाइक सवारों की टक्कर से मौके पर ही मौत
बताया गया कि दोनों युवक घर से मंडी चौराहे किसी काम से गए हुए थे। जब वापस घर लौट रहे थे कि तभी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जय गुरुदेव आश्रम के निकट अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत विर्जापुर गांव निवासी राहुल 27 वर्ष पुत्र कन्हैयालाल अपने साथी नरेंद्र 23 वर्ष पुत्र हरि सिंह के साथ मंडी चौराहा से घर वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आते अज्ञात बहान ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया और वही पुलिस द्वारा पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई।

Also Read