Mathura News : सीढ़ी बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने चाचा की पीठ में गोली मारकर कर दी हत्या

Uttar Pradesh Times | हत्या की सूचना मिलते ही फरह पुलिस मौके पर पहुंची

Jan 25, 2024 16:23

मथुरा से दिल दहला देने वाली खबर है। थाना फरह क्षेत्र में एक भतीजे और उसकी पत्नी ने अपने बूढ़े चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण सीढ़ी बनाने को लेकर हुआ विवाद है। हत्या की सूचना मिलते ही फरह पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

Short Highlights
  • सीढ़ी बनाने को लेकर चाचा भतीजे में विवाद हो गया
  • विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई
  • भतीजा घर के अंदर गया और बंदूक निकाल लाया
Mathura News : मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में सीढ़ी बनाने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग को गोली मारने का आरोप भतीजे पर है। वारदात के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पड़ोसी देखते रह गए
थाना फरह क्षेत्र के महुअन गांव में गुरुवार को सीढ़ी बनाने को लेकर चाचा भतीजे में विवाद हो गया। विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच भतीजा घर के अंदर गया और बंदूक निकाल लाया। इससे पहले पड़ोसी उसे रोकते उससे पहले ही उसने चाचा की पीठ में गोली मार दी।

ऐसे हुआ विवाद
महुअन गांव के रहने वाले शिब्बो पुत्र थान सिंह का 3 दिन पहले पड़ोस में रहने वाले टुंडा से विवाद हुआ था। टुंडा अपने घर के आगे सीढ़ी और नाली बनवा रहा था। इसका शिब्बो ने विरोध किया। इसको लेकर टुंडा और शिब्बो में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। गुरुवार को एक बार फिर शिब्बो और टुंडा में विवाद हो गया। झगड़े के दौरान टुंडा की पत्नी उर्मिला भी आ गई। उर्मिला और टुंडा ने अपने चबूतरे पर बैठे शब्बो को पकड़ लिया। जब तक मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही गोली मार दी।

भतीजा अपनी पत्नी को लेकर फरार
शिब्बो की हत्या की सूचना मिलते ही फरह पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही टुंडा और उसकी पत्नी उर्मिला मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि मुकद्दमा दर्ज किया जा रहा है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

Also Read