Mathura News : ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दो की मौत, एक की हालत गम्भीर

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Apr 16, 2024 16:05

थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत अनियन्त्रित वाहन ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी बाइक पर बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई…

Mathura News : थाना गोवर्धन क्षेत्र अंडीग चौराहे पर एक ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया तो ही एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी परिजनों को तो हुई परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने मृतक सबों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के मुताबिक जब एक बाइक पर सवार दो युवक एक किशोर के साथ सरसों की पिराई के लिए बाजार जा रहे थे। बाइक सवार युवकों को मथुरा गोवर्धन मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में राहुल और लक्ष्य निवासीगण पाली ब्रह्माणन की उपचार के दौरान मौत हो गई।जबकि उनका साथी गोपाल की हालात गम्भीर बनी हुई है।जिसे  उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

Also Read