अलीगढ़ के रहने वाले गुलवीर सिंह ने जापान में 5000 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल : नेशनल रिकार्ड किया ध्वस्त

UPT | पांच हजार मीटर दौड़ में गुलवीर ने रचा इतिहास

Sep 29, 2024 18:52

अलीगढ़ के रहने वाले धावक गुलवीर सिंह ने जापान में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैलेंज कप में 5000 मीटर दौड़ में पदक जीत कर इतिहास रचा है।

Short Highlights
  • पांच हजार मीटर दौड़ में तोड़ा राष्ट्रीय रिकार्ड 
  • अलीगढ़ के छर्रा इलाके में है निवास
Aligarh news : अलीगढ़ के रहने वाले धावक गुलवीर सिंह ने जापान में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैलेंज कप में 5000 मीटर दौड़ में पदक जीत कर इतिहास रचा है। इस दौरान उन्होंने नया राष्ट्रीय कीर्तमान भी बनाया है, जो की 2023 में बनाया था।

पांच हजार मीटर दौड़ में तोड़ा राष्ट्रीय रिकार्ड 

निगाटा में आयोजित विश्व एथलीट प्रतियोगिता में गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ 13:1:82 मिनट में पूरी की, जो कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले अविनाश साबले का कीर्तमान ध्वस्त कर दिया। अविनाश साबले ने सन 2023 में 5000 मीटर दौड़ 13:19:30 मिनट में पूरी की थी। गुलवीर सिंह की इस उपलब्धि पर उनके ट्रेनर यूनुस खान ने हर्ष जाहिर किया है। इससे पहले अमेरिका के पोर्टलैंड में 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने कीर्तमान बनाया था। चीन के 19वें एशियन गेम्स में अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने 10000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर अलीगढ़ का नाम रोशन किया था।

अलीगढ़ के छर्रा इलाके में है निवास


अलीगढ़ के छर्रा इलाका के रहने वाले गुलवीर सिंह ने एशियाई गेम्स में 28:17 मिनट में 10000 मीटर दौड़ पूरी करके कांस्य पदक जीता था। गुलवीर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 से ज्यादा मेडल जीत चुके हैं। वह भारतीय सेवा में हवलदार के पद पर तैनात है।

Also Read