Hathras News : बुलंदशहर के युवक से लूटी थी कार, एक्शन में आई पुलिस तो दिन में दिखे तारे...

UPT | मुठभेड़ के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

Sep 26, 2024 13:23

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। उनके पैर में गोली लगी है। दोनो को...

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। उनके पैर में गोली लगी है। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला
बुलंदशहर निवासी मोहित कुमार 23 सितंबर को वैगनआर कार से ऑफिस के काम से आगरा गया हुआ था। वापस आते समय सासनी के ग्राम साठिया के निकट एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी सवार बदमाशों ने उससे मारपीट और लूटपाट की थी। बदमाश उसे वैगनआर कार, लैपटॉप, मोबाइल और नगदी लूटकर ले गए थे। अब पुलिस ने इस वारदात में शामिल बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 

अलीगढ़ के हैं तीनों बदमाश
सासनी-मडराक रोड पर गांव द्वारिकापुरी के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। पुलिस ने एक अन्य बदमाश को कांबिंग के दौरान पकड़ लिया।दोनों घायल बदमाशों ने अपने नाम आकाश तोमर और सुरेश बताए। दोनों अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पकड़े गए तीसरे बदमाश ने अपना नाम मिन्टू बताया। वह भी अलीगढ़ का निवासी है। 

लूटी गई कार बरामद
पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई वेगनआर कार, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। तीनों शातिर अपराधी हैं। पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Also Read