बरेली में दबंगई : दहेज में 15 लाख की कार-नकद रूपये न देने पर पत्नी, सास और साले की धुनाई, जानें मामला...

UPT | घायल भाई का फोटो

Sep 27, 2024 12:08

बरेली में दहेज में 15 लाख की कार और पांच लाख की नकदी न मिलने पर दुल्हन की पिटाई कर दी। जिसके चलते पति और पत्नी में काफी समय से विवाद था। पत्नी पति की बार-बार पिटाई से परेशान होकर मायके चली गई। मगर, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोगों की पंचायत के बाद दो दिन पहले ही नव विवाहिता मायके से ससुराल आई थी। उस वक्त पति के साथ ही ससुराल के लोगों ने दोबारा मारपीट न करने की बात कही थी। मगर, नव विवाहिता कुछ घंटे ही खुश रह पाई।

Bareilly News : यूपी के बरेली में दहेज में 15 लाख की कार और पांच लाख की नकदी न मिलने पर दुल्हन की पिटाई कर दी। जिसके चलते पति और पत्नी में काफी समय से विवाद था। पत्नी पति की बार-बार पिटाई से परेशान होकर मायके चली गई। मगर, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोगों की पंचायत के बाद दो दिन पहले ही नव विवाहिता मायके से ससुराल आई थी। उस वक्त पति के साथ ही ससुराल के लोगों ने दोबारा मारपीट न करने की बात कही थी। मगर, नव विवाहिता कुछ घंटे ही खुश रह पाई। आरोपी पति ने अगले ही दिन 15 लाख की कार और नगदी की मांग की। जिसके चलते पत्नी ने भाई के कर्ज लेकर शादी का हवाला दिया। मगर, वह नहीं माना। उसने नव विवाहिता की पिटाई कर दी। पीड़ित नवविवाहिता ने अपने भाई चांद मुहम्मद उर्फ जमाली और मां हमसीरन को बुला लिया। उसके भाई और मां ने दामाद और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। वह पत्नी को मायके भेजने लगा। नव विवाहिता ने अपने ससुर, देवर और उसके बहनोई से समझाने की बात कही। इस पर पति ने पिटाई शुरू कर दी। नव विवाहिता के भाई और मां ने बचाने की कोशिश की। उनकी भी ससुराल पक्ष के लोगों ने धुनाई की। उसके भाई ने डायल 112 को फोन कर बुला लिया। उस वक्त तक मां-बेटे और नव विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया है। इसमें भाई चांद मुहम्मद उर्फ जमाली की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दहेज में दी थी वैगन-आर कार 
शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया दो मीनार मस्जिद निवासी मुहम्मद नसीम की शादी दो वर्ष पहले पुराना शहर निवासी स्वर्गीय वली मुहम्मद की बेटी शमीम के साथ हुई थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जिसके चलते भाई मुहम्मद चांद और उसकी मां ने शादी की थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि कर्ज लेकर शादी की थी। दहेज में वैगन आर कार, और हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। मगर, शादी के बाद से ही दूल्हा मुहम्मद नसीम 15 लाख की कार और 5 लाख की नकदी की मांग कर रहा था। वह बेटी को पीटने लगा। पति की पिटाई से परेशान होकर बेटी घर आ गई थी। कुछ लोगों के कहने के बाद ससुराल गई थी। मगर, वह पिटाई की। इस पर समझाने गए थे। मगर, हम लोगों को भी पीटा।

हथौड़े से किया हमला, हालत गंभीर 
घायल हमसीरन ने मीडिया को बताया कि बेटी का फोन आया था कि पति फिर दहेज की मांग को लेकर पीट रहा है। इसलिए समझाने गए थे। मगर, उन्होंने बेटी के साथ बेटे और मुझे भी पीटा। आरोपी दामाद के छोटे भाई ने हथौड़े से बेटे पर हमला किया था। इससे बेटे की हालत गंभीर है। वह आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मगर, कोई पकड़ में नहीं आया है। डॉक्टर का कहना है कि चांद मुहम्मद की हालत गंभीर है। उसके सिर में चोट आई है। उसकी मां और बहन भी भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार है।

Also Read