चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां की मौत, मासूम बच्ची घायल

UPT | मृतक महिला के परिजन

Sep 26, 2024 14:57

चित्रकूट में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन और साइकिल के बीच हुआ। जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई और बच्ची गेभीर रूप से घायल हो गई।

Chitrakoot News : चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में बांदा-चित्रकूट सड़क पर बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल पर सवार एक परिवार को टक्कर मार दी। जिसमें 34 वर्षीय महिला गौरा जिसकी उम्र 34 वर्ष है की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी एक वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

ये है पूरा मामला
भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर निवासी कमलेश अपनी पत्नी और एक वर्षीय बच्ची के साथ साइकिल पर श्राद्ध निमंत्रण के लिए बदौसा जा रहे थे। जैसे ही वे सुदिनपुर के पास पहुंचे, अचानक पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे में गौरा और उनकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने गौरा की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर किया। परिजनों ने जैसे ही उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, रात करीब 1:30 बजे गौरा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बच्ची का इलाज अभी भी जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और गुरुवार दोपहर 12:00 बजे उसका पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद से पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। इस दुखद घटना ने इलाके में मातम का माहौल बना दिया है और स्थानीय लोग मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Also Read