झांसी में पिटबुल ने दिखाया हौसला : सांप से लड़कर बच्चों की बचाई जान, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया | झांसी में पिटबुल ने दिखाया हौसला

Sep 25, 2024 07:24

झांसी में एक पिटबुल ने जहरीले सांप से लड़कर अपने मालिक के बच्चों की जान बचाई है। ये घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानिए पूरी खबर।

Jhansi News : झांसी के शिव गणेश कॉलोनी में एक ऐसी घटना घटी है जिसने सभी को भावुक कर दिया है। एक पिटबुल डॉग ने अपने मालिक के बच्चों की जान बचाकर न केवल अपनी प्रजाति के बारे में लोगों की धारणा को बदल दिया है, बल्कि एक सच्चे नायक की तरह उभरा है।

नाले से निकला सांप, बच्चों पर हुआ हमला
मंगलवार को सागर सिंह यादव का भतीजा युवराज (10) और टिंकू (8) अपने दोस्तों के साथ गार्डन में खेल रहे थे। तभी अचानक एक 5 फीट लंबा जहरीला सांप नाले से निकलकर बच्चों की तरफ बढ़ने लगा। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पास ही बंधा पिटबुल डॉग 'जेनी' तुरंत हरकत में आया। उसने रस्सी तोड़कर सांप पर हमला कर दिया।

पिटबुल ने सांप को मारा, बच्चों की जान बचाई
जेनी और सांप के बीच करीब 5 मिनट तक जद्दोजहद चली। अंत में जेनी ने सांप को मार गिराया और बच्चों की जान बचा ली। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जेनी की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

पिटबुल की वफादारी
सागर सिंह यादव ने बताया कि जेनी ने पहले भी कई बार सांपों को मारा है। लेकिन इस बार उसने बच्चों की जान बचाकर सभी को चौंका दिया है। जेनी की वजह से उनका परिवार खतरनाक सांपों से सुरक्षित रहता है।
 

Also Read