गावस्कर की सास का निधन : खबर मिलते ही भारत-इंग्लैंड मैच छोड़कर कानपुर पहुंचे सुनील गावस्कर

UPT | गावस्कर और उनकी सास

Feb 03, 2024 13:53

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की सास का शुक्रवार को निधन हो गया। जब उन्हें यह दुखद सूचना मिली तब वह भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापतनम टेस्ट के दौरान कमेंट्री कर रहे थे।

Kanpur News : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की सास का शुक्रवार को निधन हो गया। जब उन्हें यह दुखद सूचना मिली तब वह भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापतनम टेस्ट के दौरान कमेंट्री कर रहे थे। इसके बाद वे इस टेस्ट से अलग होकर तुरंत कानपुर रवाना हो गए। वह देर रात सिविल लाइंस स्थित अपनी ससुराल पहुंचे। गावस्कर की सास पुष्पा महरोत्रा उम्र संबंधी दिक्कतों से जूझ रही थी। उनकी पत्नी मार्शनील कानपुर में मां के पास मौजूद थीं। उनकी सास का अंतिम संस्कार भैरव घाट में शनिवार को किया जाएगा। 

गावस्कर का ससुराल पक्ष
गावस्कर का ससुराल पक्ष कपड़े के कारोबार से जुड़ा रहा है। बिरहाना रोड स्थित छत्ताराम साड़ीज काफी प्रतिष्ठित सेंटर है। उनके ससुर बीएल महरोत्रा की गिनती कानपुर के बड़े उद्योगपतियों में होती है। गावस्कर ने 1974 में मार्शनील से शादी की थी। दोनों की मुलाकात 1973 में दिल्ली में हुए एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। तब मार्शनील ऑटोग्राफ लेने के लिए गई थीं। बताया जाता है कि ऑटोग्राफ लेने की प्रक्रिया के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। इसके एक बरस बाद दोनों की शादी हो गई। गावस्कर की जिस समय शादी हुई उस समय उनका ससुराल परमट में रहता था। बाद में वह सविल लाइंस स्थित इनकम टैक्स बिल्डिंग के पीछे रहने लगा।

Also Read