Mainpuri News : तालाब नहाने गए दो बच्चे डूबे, मौत से परिवार में मचा कोहराम

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jun 17, 2024 23:10

मैनपुरी में तालाब नहाने गए दो बच्चे गहरे में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम से भेजा है। 

Mainpuri News : यूपी के मैनपुरी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर दो बच्चे तालाब नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में समा गए। पानी में डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर परिजनों को मिली, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

भोगांव थाना क्षेत्र स्थित महानंदपुर गांव निवासी संजीव कुमार का बेटा यश (08) और हरेंद्र कुमार का बेटा अंकित (11) अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकले थे। दोपहर को तेज घूप के बीच बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतर गए। नहाने के दौरान यश और अंकित गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

अंकित की मौत हो चुकी थी
अंकित और यश के साथ नहा रहे दोस्तों ने दोनों को डूबते हुए देखा, तो शोर मचाकर ग्रामीणों को आवाज दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। जब दोनों को बाहर निकाला गया, तो अंकित की मौत हो चुकी थी। वहीं, यश की सांसे चल रही थीं।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
यश के परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने यश को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि मछली पालन की वजह से तालाब में गहरे गढ्ढे हो गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

Also Read