लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार : पहचान छिपाकर हिन्दू युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म 

UPT | लव जिहाद का आरोपी अरशद गिरफ्तार।

Sep 29, 2024 22:01

लव जिहाद के आरोपी अरशद को मदेयगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प​हचान छिपाकर पहले हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया।

Short Highlights
  • धर्मांतरण और प्रतिबंधित मांस खाने की रखी शर्त     
  • आरोपी ने बात नहीं मानने पर शादी से किया इनकार
Lucknow News : लव जिहाद के आरोपी अरशद को मदेयगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प​हचान छिपाकर पहले हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बना ली। शादी का झांसा देकर उसके साथ डेढ़ साल कर दुष्कर्म किया। जब पीड़ित युवती ने धर्मांतरण और प्रतिबंधित मांस खाने का विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण
अपर पुलिस उपायुक्त मध्य मनीषा सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती ने मदेयगंज थाने में 27 सितंबर को अरशद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती का कहना था कि अरशद ने पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया। धोखे से को​ल्ड ड्रिंग में नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बना ली। फिर शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। उसने जब शादी का दबाव बनाया तो उसके सामने धर्म परिवर्तन और प्रतिबंधित मांस खाने की शर्त रखी। जब वह नहीं मानी तो शादी से इनकार कर दिया। एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 



सहेली की जन्मदिन पार्टी में मुलाकात
पीड़ित युवती के मुताबिक, सहेली की जन्मदिन पार्टी में उसकी मुलाकात अरशद से हुई थी। उसने पहले अपना नाम अक्ष और खुद को हिंदू बताया। ताकि वह उसका विश्वास जीत सके। इस बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। अरशद ने एक दिन मिलने के लिए बुलाया। जब वह मिलने गई तो उसने नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक उसको पिला दी। नशा होने पर उसने अश्लील वीडियो बना ली। पीड़ित युवती का आरोप है कि जब उसने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने शातिर चल चली। अरशद ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन और प्रतिबंधित मांस खाने की शर्त रखी। जब वह नहीं मानी तो अरशद ने शादी से इनकार कर दिया।  

Also Read