Lucknow Crime : खेत गए किसान का झोपड़ी में मिला शव, हत्या की आशंका 

UPT | खेत गए किसान का झोपड़ी में मिला शव।

Sep 26, 2024 21:22

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में गुरुवार को खेत में किसान का संदिग्ध परिस्थियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। किसान बुधवार रात में तेरहवीं कार्यक्रम से खेत गया था।

Lucknow News : गोसाईगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में गुरुवार को खेत में किसान का संदिग्ध परिस्थियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। किसान बुधवार रात में तेरहवीं कार्यक्रम से खेत गया था। आज उसका शव खेत में स्थित झोपड़ी में जमीन पर पड़ा था। उसके सिर से बाईं तरफ से खून बह रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुसिल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान के परिवार ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

बैंक से निकाले थे बीस हजार रुपए
गोसाईगंज के नयापुरवा निवासी विनोद यादव (43) का शव गांव के बाहर खेत में बनी झोपड़ी में तखत के पास मिला। मृतक के परिवार ने बताया कि विनोद बुधवार रात को गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। भजन-कीर्तन के बाद वह घर लौटने के बजाय सीधे खेत पर चले गए। विनोद ने आम के बाग की जुताई और माता पुर्णागिरी के दर्शन के लिए जाएंगे बुधवार को बैंक से बीस हजार रुपये निकाले थे। 

जमीन पर पड़ा था शव
मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि विनोद अक्सर फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर बनी झोपड़ी में ही रहते थे। गुरुवार सुबह जब उनका बेटा सर्वेश खेत पहुंचा तो जमीन पर पिता का शव जमीन पर पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत परिवार को सूचित किया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read