हरदोई में हादसा : बाइक सवारों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

UPT | घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

Sep 27, 2024 13:06

हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Short Highlights
  • हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक सड़क 
  • टाइल्स का मिस्त्री था मृतक, परिजनों में कोहराम
Hardoi News : हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों  का इलाज अस्पताल में चल रहा है।  

बाइक में मारी जोरदार टक्कर 
जानकारी के अनुसार, विष्णु शंकर अपने दोस्तों मनीष और अमित ( बालामऊ के कछौना थाना अंतर्गत जसवंतपुर गांव निवासी ) के साथ सांडी में टाइल्स लगाने का काम करके अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पसनेर गांव के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। 


परिजनों में मचा कोहराम
राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विष्णु के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक के पिता मुंशीलाल ने बताया कि उनका बेटा टाइल्स लगाने का काम करता था। वह रोजाना की तरह काम करने के लिए सांडी गया था। लौटते समय यह हादसा हो गया। विष्णु के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Also Read