Hardoi News : पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला आक्रोश मार्च, जानें किस संगठन का मिला समर्थन 

UPT | पुरानी पेंशन बहाली के लिए आक्रोश मार्च निकालते कर्मचारी संगठनों के लोग।

Sep 27, 2024 13:19

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में जिलाध्यक्ष डॉ. जैनुल खान के नेतृत्व में राजकीय इण्टर कॉलेज परिसर से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री...

Short Highlights
  • कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर भेजा प्रधानमंत्री को ज्ञापन।
  • सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की कर्मचारी संगठनों की मांग।
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में जिलाध्यक्ष डॉ. जैनुल खान के नेतृत्व में राजकीय इण्टर कॉलेज परिसर से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन बहाल करने के बाबत ज्ञापन सौंपा गया। आक्रोश मार्च में जनपद के समस्त विभागों के शिक्षक, कर्मचारियों तथा विभिन्न संगठनों ने प्रतिभाग किया।

पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार
जिलाध्यक्ष डॉ. जैनुल खान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने की इतनी पुरानी मांग अब पूरी नहीं हुई है। लम्बे संघर्ष के बावजूद केन्द्र सरकार पुरानी पेंशन बहाल न करके उसकी जगह पर नई स्कीम लागू कर दी है। यह ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन व्यवस्था हूबहू लागू करें। साथ ही निजीकरण को समाप्त कर देश के युवा वर्ग के भविष्य को मजबूत करें।

पुरानी पेंशन बहाली को कई संगठनों का समर्थन 
पुरानी पेंशन की बहाली के लिए पेंशन आक्रोश मार्च को माध्यमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट, सोम शिक्षक महासभा, जूनियर शिक्षक संघ, लेखपाल संघ, सफाई कर्मचारी संघ, पीडब्ल्यूडी संघ, सिंचाई विभाग, राजकीय शिक्षक संघ, बीईओ एसोसिएशन, शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एशोसिएशन, नर्सेस संघ, यूटा, स्वास्थ विभाग, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सहित दर्जनों संघों के पदाधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये लोग
कार्यक्रम में जिला संयोजिका कुसुमलता वर्मा, प्रवक्ता बेबी गौतम, कीर्ति आनन्द, उपाध्यक्ष शिशिर कुमार, जितेन्द्र चौहान, जिला मंत्री लियाकत अली, प्रियतम सिंह, राजाराम, अरविन्द कुमार, सुधीर गंगवार, राजवीर, वीरेन्द्र कुमार राना आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read