सामाजिक न्याय सम्मेलन 29 सितंबर को : उदयनिधि स्टालिन व डीएमके सांसद पी. विल्सन करेंगे शिरकत

UPT | सामाजिक न्याय सम्मेलन 29 सितंबर को।

Sep 27, 2024 19:03

सामाजिक चेतना फाउण्डेशन 'न्यास' की ओर से 29 सितंबर को गांधी भवन में मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की 106वीं जयंती (25 अगस्त) के उपलक्ष्य में 'सामाजिक न्याय में मंडल कमीशन और जातीय जनगणना के महत्व' पर  सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

Short Highlights
  • न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह बोले- पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों पर हो रहा कुठाराघात 
  • कहा- सामाजिक न्याय के योद्धा थे बीपी मंडल  
Lucknow News : सामाजिक चेतना फाउण्डेशन 'न्यास' की ओर से रविवार (29 सितंबर) को गांधी भवन में मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की 106वीं जयंती (25 अगस्त) के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें  तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके पार्टी के नेता उदयनिधि स्टालिन शिरकत करेंगे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एवं राज्यसभा सांसद पी. विल्सन भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 'सामाजिक न्याय में मंडल कमीशन और जातीय जनगणना के महत्व' विषय पर कार्यक्रम होगा।

बीपी मंडा की 38 सिफारिशें लागू किया जाना बाकी 
इस बाबत न्यास के संस्थापक, इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीपी मंडल सामाजिक न्याय के योद्धा थे। उन्होंने देश भर में घूम-घूम कर मंडल कमीशन की रिपोर्ट तैयार की। उसी रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी वर्ग को उनका प्रतिनिधित्व मिल सका है। पर अभी भी मंडल कमीशन की सिर्फ दो ही सिफारिशों को लागू किया गया है, जबकि 38 सिफारिशों को लागू किया जाना बाकी है। ऐसे में वर्तमान दौर में जहां पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों पर कुठाराघात हो रहा है। ऐसे समय पर मंडल कमीशन की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। 



उत्तर भारत में सामाजिक न्याय की अलख जगाने की जरुरत
न्यायमूर्ति ने बताया कि सामाजिक न्याय की जो अलख दक्षिण भारत में पेरियार ने जगाई थी, आज उसको उत्तर भारत में जगाने की जरुरत है। ऐसे में पेरियार की विचारधारा को सिर्फ दक्षिण तक सीमित न करके उत्तर भारत में विस्तार देने की प्रबल आवश्यकता है। इस मिशन को विस्तार देकर उत्तर भारत में चल रहे सामाजिक न्याय के आंदोलन को दक्षिण भारत के सामाजिक न्याय के प्रेमियों के साथ जोड़कर इस मुहिम को और अधिक मजबूती व विस्तार मिलेगा। 

सरकारी नौकरियों में हो रहा भेदभाव 
न्यास के अध्यक्ष बीडी नकवी ने बताया कि वर्तमान में जहां देश में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों में असुरक्षा के साथ भेदभाव, जातीय व वर्गीय उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। वहीं उनके साथ सरकारी योजनाओं व नौकरियों में भी भेदभाव किया जा रहा है। ऐसे दौर में लोगों को सामाजिक न्याय के प्रति जागृत करने की बहुत जरूरत है। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर रतनलाल व प्रोफेसर सूरज मंडल सम्मेलन में शामिल होंगे। 

Also Read