Big Breaking : ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी के समझौते पत्र पर बोनी कपूर ने किया दस्तखत, योगी के सपने को करेंगे पूरा

UPT | समझौते पत्र पर बोनी कपूर ने किया दस्तखत

Jun 27, 2024 13:03

ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी परियोजना को लेकर प्रमुख फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने इस परियोजना के लिए आवंटित भूमि पर दस्तखत किया...

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी परियोजना को लेकर प्रमुख फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने इस परियोजना के लिए आवंटित भूमि पर दस्तखत किया है, जिसके लिए उनके साथ कंपनी के प्रतिनिधि, यमुना प्राधिकरण के अध्यक्ष और आईआईडीसी के अधिकारी भी मौजूद थे।


योगी के सपने को पूरा करेंगे बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप
इसके बाद अब बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर योगी आदित्यनाथ के सपने को पूरा करेंगे। बता दें कि करीब एक हजार एकड़ जमीन पर गौतमबुद्ध नगर की जमीन पर फिल्म सिटी बनेगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह और उनकी पूरी टीम ने बोनी कपूर के साथ भूटानी ग्रुप का स्वागत किया। 

तीन साल में पूरा होने की उम्मीद
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण ने बेव्यू कंपनी को फिल्म सिटी के लिए विकास एवं संचालन का लाइसेंस दिया है। फिल्म सिटी का निर्माण तीन साल में पूरा कर संचालन शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म सिटी को सात जोन में विकसित किया जाना है। इसमें प्री प्रोडक्शन से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक की सुविधा होगी। उन्होंने दावा किया कि यह परियोजना न केवल यूपी के लिए बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और फिल्म निर्माण की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

Also Read